
हमास के साथ सीजफायर, लेकिन साथी हिज्बुल्ला पर हमले जारी, सीनियर सांसद के बेटे समेत 5 लड़ाके ढेर
AajTak
7 अक्टूबर से हमास और इजरायल की जंग जारी है. इस जंग में यमन का हूती और लेबनान का हिज्बुल्ला भी इजरायल के खिलाफ हमास का साथ दे रहा है और इजरायली पर लगातार हमला कर रहा है. उधर, इजरायल भी हिज्बुल्ला और हूती के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इजरायल से जंग में अब तक हिज्बुल्ला के 79 लड़ाके मारे जा चुके हैं.
इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई को लेकर डील फाइनल हो गई है. इसके बदले में इजरायल 4 दिन के सीजफायर पर राजी हो गया है. हालांकि, इजरायली सेना ने लेबनान के विद्रोही गुट हिज्बुल्ला पर अपने हमले जारी रखे हैं. ईरान समर्थित हिज्बुल्ला का दावा है कि बुधवार को इजरायली हमले में उसके 5 लड़ाके मारे गए. इनमें हिज्बुल्ला के वरिष्ठ सांसद का बेटा भी शामिल है.
हिज्बुल्ला ने बयान जारी कर बताया कि इजरायली हमले में हिज्बुल्ला के संसदीय गुट के प्रमुख मोहम्मद राद के बेटे अब्बास राद की मौत हो गई. हिज्बुल्ला की ओर से मारे गए चार अन्य लड़ाकों की पहचान और फोटो जारी की हैं. मोहम्मद राद के परिवार से जुड़े एक सदस्य ने बताया अब्बास समेत कई लड़ाकों की दक्षिण लेबनान के बीट याहुन में एक घर पर इजरायली हमले में मौत हो गई.
दरअसल, 7 अक्टूबर से हमास और इजरायल की जंग जारी है. इस जंग में यमन का हूती और लेबनान का हिज्बुल्ला भी इजरायल के खिलाफ हमास का साथ दे रहा है और इजरायली पर लगातार हमला कर रहा है. उधर, इजरायल भी लेबनान में लगातार हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बम बरसा रहा है.
इजरायल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, बुधवार की शाम को लेबनान के हमलों के जवाब में इजरायली सेना ने हिज्बुल्ला के ठिकानों को टारगेट किया. इसमें हिज्बुल्ला की टेररिस्ट सेल और तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गए. AFP के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक 107 लोग मारे गए हैं. इनमें से 14 नागरिक हैं.
हिज्बुल्ला के 79 लड़ाके ढेर
इजरायल से जंग में अब तक हिज्बुल्ला के 79 लड़ाके मारे जा चुके हैं. यह जानकारी हिज्बुल्ला की ओर से बुधवार को दी गई. इसके अलावा सीरिया में भी हिज्बुल्ला के 7 लड़ाके मारे गए हैं. वहीं, हिज्बुल्ला के हमलों में इजरायल के 6 सैनिक और 3 नागरिकों की मौत हुई है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









