
हमास के इन दो बड़े कमांडरों को IDF ने मार गिराया, इजरायली हमले से दहला गाजा
AajTak
गाजा में इजरायली सेना का कोहराम जारी है. इजयराली डिफेंस फोर्स और इजरायली एयर फोर्स ने संयुक्त अभियान में हमास के दो बड़े कमांडरों को मार गिराया. इन दोनों कमांडरों के नाम अब्दुल्ला खतीब और हेटम अबू अलजीदियन है.
गाजा में इजरायली सेना का कोहराम जारी है. इजयराली डिफेंस फोर्स और इजरायली एयर फोर्स ने संयुक्त अभियान में हमास के दो बड़े कमांडरों को मार गिराया. इन दोनों कमांडरों के नाम अब्दुल्ला खतीब और हेटम अबू अलजीदियन है. दोनों कमांडरों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए बर्बर हमले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. इन दोनों पर सैकड़ों इजरायलियों के कत्ल का इल्जाम था.
आईडीएफ के मुताबिक, शनिवार को डेयर अल-बलाह में मानवीय क्षेत्र के अंदर स्थित हमास के कमांड सेंटर पर एयर फोर्स ने जबरदस्त हमला किया है. इसमें डेयर अल-बलाह बटालियन के वर्तमान कमांडर अब्दुल्ला खतीब और पूर्व कमांडर हेटम अबू अलजीदियन को मार गिराया गया. इस हमले से पहले आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए.
इसके साथ ही कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली सेना का सबसे घातक ऑपरेशन दूसरे हफ्ते भी भारी जारी है. आईडीएफ जेनिन शहर के बाद अब तुल्कर्म में जमीन से लेकर आसमन तक से हमला कर रही है. इजरायली फैज ने वेस्ट बैंक के तुल्कर्म शहर में कई फिलिस्तीनियों के घर गिरा दिए. इसके साथ ही गलियों में टैंक दौड़ते नजर आए. इन हमलों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं.
इजरायली सेना का कहना है कि वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी बस्तियों में कई हमास के लड़ाके छिपे हुए हैं. इसके साथ यहां हमास के मददगार भी रह रहे हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है. वहीं यहां रहने वाले फिलिस्तीनियों का कहना है कि उनके बस्तियों में कोई हमास का लड़ाका नहीं है. सभी आम लोग हैं. इजरायली सैनिक बेवजह उन लोगों को निशाना बना रहे हैं.
उधर, जंग से जूझ रहे इजरायल के लोग अपना गुस्सा कुछ इस तरह से निकाल रहे हैं. तेल अवीव के 'रेज रूम' में वो एक के बाद एक कई कीमती चीजों को कुछ इस अंदाज में तोड़ते हैं. इन चीजों को तोड़ कर अपना तनाव कम करते हैं. लोहे के रॉड से वो सिरेमिक प्लेट, कीबोर्ड और प्रिंटर जैसी चीजों पर अपना गुस्सा निकालते हैं. यहां ज्यादातर लोग 7 अक्टूबर की घटना से आक्रोशित हैं.
उस वक्त हमास के आतंकियों ने इजरायल में हमला बोलकर सैकड़ों इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. कई लोगों की हत्या कर दी थी. करीब 11 महीने बाद भी बंधकों को छुड़ाया नहीं जा सका है. इसके जवाब में इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. इस युद्ध से इजरायल के लोग भी दुखी हैं. इस रेज रूम की शुरूआत पहले मौज-मस्ती और तनाव मुक्ति के लिए हुई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









