
हमास की बर्बरता और इजरायल का 'बदलापुर'! एक साल की जंग में हजारों परिवार बर्बाद, लाखों बेघर
AajTak
7 अक्टूबर को हुए उस हमले के बाद ही इज़रायल ने हमास के खिलाफ फुल-फ्लेजेड वॉर का ऐलान कर दिया था, साथ ही ये भी ऐलान कर दिया था कि वो जब तक हमास का नामो-निशान नहीं मिटा देगा, तब तक उसकी जंग खत्म नहीं होगी. लेकिन एक वो दिन था और एक आज का दिन, हमास और इज़रायल की ये जंग अब भी जारी है.
7 अक्टूबर 2023... यही वो तारीख़ थी, जब ठीक साल भर पहले फिलिस्तीनी संगठन हमास ने एकाएक इज़रायल पर हमला कर ऐसा क़त्ल-ए-आम मचाया कि दुनिया सन्नाटे में आ गई. ज़मीं से लेकर आसमान के रास्ते हमास के लड़ाकों ने इज़रायल पर धावा बोल दिया था और बेगुनाहों की इतनी लाशें बिछाईं कि मौत और वहशत की उन तस्वीरों से सिर्फ इज़रायल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सिहर उठी थी.
आज़ादी की लड़ाई के नाम पर हैवानियत का ऐसा खेल इससे पहले हाल के सालों में इस दुनिया ने नहीं देखा था. लेकिन उस हमले के एक साल बाद अब तक हमास के साथ-साथ खुद फिलिस्तीन ने जो कुछ भुगता है, उसके हिसाब किताब में भी सिवाय मौत-बेबसी-वहशत और घाटे के और कुछ भी नहीं.
इजरायल ने ले ली 42,000 से ज्यादा लोगों की जान 7 अक्टूबर 2023 के उस हमले में जहां हमास ने 12 सौ इज़रायली नागरिकों की जान ले ली थी, वहीं 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. लेकिन इसके बाद शुरू हुए इज़रायली हमले में इस एक साल में हमास के लड़ाकों समेत फिलिस्तीन के 42 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और ये सिलसिला कहां जा कर थमेगा, ये फिलहाल कोई नहीं जानता. इस एक साल में गाज़ा पर बरपे इज़रायली कहर में जो मौतें हुई, वो तो ख़ैर हुई ही, लेकिन पूरे फिलिस्तीन में तकरीबन 25 लाख लोग बेघर और बर्बाद भी हो गए.
इज़रायल ने किया था फुल-फ्लेजेड वॉर का ऐलान 7 अक्टूबर को हुए उस हमले के बाद ही इज़रायल ने हमास के खिलाफ फुल-फ्लेजेड वॉर का ऐलान कर दिया था, साथ ही ये भी ऐलान कर दिया था कि वो जब तक हमास का नामो-निशान नहीं मिटा देगा, तब तक उसकी जंग खत्म नहीं होगी. लेकिन एक वो दिन था और एक आज का दिन, हमास के हज़ारों लड़ाकों से लेकर कमांडरों के खात्मे के बावजूद इज़रायल की ये जंग अब भी जारी है और हमास आगे भी इज़रायल से यूं ही टकराते रहने का दावा कर रहा है. उस हमले के बाद ही इज़रायल ने हमास के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत करते हुए ग़ाजा पट्टी में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों से अपने-अपने घरों को खाली कर देने को कहा था. फिर इसके बाद पूरी ग़ाज़ा पट्टी के 40 हजार ठिकानों पर ऐसी और इतनी बमबारी की कि तकरीबन पूरा का पूरा शहर ही खंडहर में तब्दील हो गया.
15 नवंबर 2023, अल-शिफ़ा अस्पताल पर हमला कहने को तो सात अक्टूबर 2023 और सात अक्टूबर 2024 महज़ दो तारीख़ हैं, लेकिन इन दो तारीखों के बीच फिलिस्तीन और इज़रायल ने जो कुछ भुगता है, नए दौर में इंसानियत ने शायद ही इससे बुरा कुछ भुगता हो. जो तस्वीरें गाज़ा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा की सामने आई हैं, जहां पिछले साल 15 नवंबर को इज़रायली फौज ने धावा बोल कर कोहराम मचा दिया था. इल्ज़ाम था कि हमास के लड़ाके इसी अस्पताल और मरीज़ों की आड़ में इज़रायली फ़ौज से टकरा रहे हैं. ऐसे में हमास को सबक सिखाने के लिए अल-शिफा अस्पताल पर कार्रवाई ज़रूरी है. लेकिन सच्चाई यही है कि उस इजरायली हमले में हमास के लड़ाकों के साथ-साथ ढेरों नवजात बच्चों समेत अस्पताल में भर्ती 40 बेगुनाह मरीज भी बेमौत मारे गए. इज़रायली फौज के हमले के बाद इलाज के लिए दी जा रही बिजली और ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी गई और इस सप्लाई लाईन पर लगे इस कट ने बेगुनाहों की लाइफ लाइन को भी कट कर दिया.
31 जुलाई 2024, इस्माइल हानिया का मर्डर अभी हमास को असली झटका मिलना बाकी था. और वो दिन आया 31 जुलाई की सूरत में जब तेहरान के एक गेस्ट हाउस में हुए धमाके में हमास के चीफ इस्माइल हानिया को इजरायल ने मार गिराया. इससे महज 24 घंटे पहले इजरायल ने बेरुत में हिजबुल्लाह के एक और कमांडर फुआद शुकर को ढेर कर दिया था, जबकि हानिया को उसने तब निशाना बनाया, जब वो कतर से ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजिकिशियान के शपथ ग्रहण समारोह में गेस्ट के तौर पर भाग लेने पहुंचा था. हानिया के कमरे में हुए धमाके को पहले बाहर हुआ हमला बताया गया, लेकिन फिर बाद में साफ हुआ कि इजरायल ने अपने कुछ एजेंट्स की मदद से हानिया के बिस्तर के नीचे महीनों पहले तभी बम लगा दिया था, जब उसे खबर मिली थी कि ईरान के तौर पर हानिया अक्सर उसी गेस्ट हाउस में रुका करता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








