
हमास का The End, बंधकों की वापसी... ट्रंप के पीस प्लान से कैसे बनेगा 'न्यू गाजा'
AajTak
ट्रंप के गाजा पीस प्लान के पहले चरण पर हमास और इजरायल सहमत हो गए हैं. यह ट्रंप के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन इसे पूरी तरह से लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण लग रहा है. प्लान में कई बिंदुओं को सही से स्पष्ट नहीं किया गया है जिसमें हमास का निरस्त्रीकरण भी शामिल है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को घोषणा की कि इजरायल और हमास ने उनके गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है. ट्रंप का गाजा पीस प्लान दो सालों से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रही है. इस समझौते के तहत, सभी बंधकों की रिहाई, इजरायली सैनिकों की निर्धारित सीमा तक गाजा से वापसी, और मानवीय मदद की अनुमति देने की बात की गई है.
ट्रंप के पहले चरण में सभी इजरायली बंधकों की वापसी और इजरायली सैनिकों का एक निर्धारित सीमा तक पीछे हटना शामिल हैं. ट्रंप ने यह घोषणा ट्रूथ सोशल के जरिए की. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वो मिस्र जा सकते हैं ताकि संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई से जुड़े वार्ताओं का समर्थन कर सकें.
समझौते की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इजरायली बंधक शनिवार तक रिहा किए जा सकते हैं. सूत्र ने यह भी बताया कि इजरायली सेना समझौते पर हस्ताक्षर होने के 24 घंटे के भीतर गाजा से आंशिक वापसी का पहला चरण पूरा कर लेगी.
समझौते पर हस्ताक्षर गुरुवार को इजरायल समयानुसार दोपहर 12 बजे होने की संभावना है.
अब जबकि ट्रंप के गाजा पीस प्लान के पहले चरण पर हमास और इजरायल के बीच सहमति बन गई है, पूरे गाजा प्लान पर एक नजर डाल लेते हैं-
तत्काल संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई- प्लान में गाजा में तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव दिया गया है. समझौते के पहल चरण में हमास को 72 घंटे के अंदर 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कहना है. 20 मृत बंधकों के शव की वापसी भी करनी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










