
हमास का बदला, 7 अक्टूबर जैसे नरसंहार की प्लानिंग... इजरायल ने ऐसे नाकाम की हिज्बुल्लाह की खौफनाक साजिश
AajTak
Israel and Hezbollah War: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच पांचवें दिन भी हमले जारी है. इजरायली सेना लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले कर रही है. बुधवार को आईडीएफ ने उसके 100 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इन हमलों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच पांचवें दिन भी हमले जारी हैं. इजरायली सेना लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले कर रही है. बुधवार को आईडीएफ ने उसके 100 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इन हमलों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस लड़ाई को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने की चेतावनी दी है.
हिज्बुल्लाह के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट में बुरी तरह घायल होने की वजह से उसके 1500 लड़ाकों को लड़ाई से बाहर करना पड़ा है. इन लड़ाकों में कई की आंखों की रौशनी चली गई है, तो कई हाथ-पैर उड़ गए हैं. इसे हिज्बुल्लाह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, एक अमेरिकी रिपोर्ट में इस आतंकवादी संगठन के लड़ाकों की संख्या 40 से 50 हजार बताई गई है.
इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर बड़े हमले का प्लान बनाया था. इसमें हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए नरसंहार जैसी साजिश रची गई थी. इस बार उत्तरी इजरायल में हिज्बुल्लाह के लड़ाके उसी तरह घुसपैठ की प्लानिंग में थे, जिस तरह हमास ने दक्षिणी इजरायल में किया था. लेकिन समय रहते इजरायल को इस साजिश की भनक लग गई. इसके बाद इजरायली सेना ने इसमें शामिल कमांडरों का सफाया कर दिया.
आईडीएफ प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि इस साजिश के तहत हिज्बुल्लाह का इरादा इजरायल पर बड़ा हमला करना था. उसके निशाने पर गैलिली इलाके के लोग थे. उसके आतंकी वहां दाखिल होते, हमारे नागरिकों की हत्या करते और उनका अपहरण करते, जैसा कि हमास ने 7 अक्टूबर को किया था. इस हमले को लेकर पूरी प्लानिंग की गई थी. उसे अंजाम देने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई थी. इसकी जिम्मेदारी रादवां फोर्स को सौंपी गई थी.
उन्होंने बताया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड हिज्बुल्लाह कमांडर इब्राहिम अकील था. ये वही आतंकी है जो शुक्रवार को इजरायली हमले में मारा गया है. इस पर बेरूत में बमबारी कर 241 अमेरिकी सैनिकों की हत्या का भी आरोप था. हमास ने जिस तरह दक्षिण इजरायल के सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया था, उसी तरह हिज्बुल्लाह के निशाने पर उत्तरी इजरायल के गांव थे. इनमें से एक मिसगाव एम लेबनानी सीमा से महज 250 मीटर दूर है, जबकि दूसरा मेतुला 350 मीटर दूर है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










