
'हमारे लिए बॉलीवुड स्टार और आम आदमी एक समान', सैफ पर हमले के बाद विपक्ष के आरोपों पर बोले फडणवीस
AajTak
फडणवीस ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी शासन, बुनियादी ढांचे का विकास और रोजगार सृजन है. उनसे मुंबई की कानून-व्यवस्था और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछा गया. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि फडणवीस की सरकार में मुंबई में जब बॉलीवुड स्टार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या. जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हमारे लिए बॉलीवुड स्टार और आम आदमी समान हैं.'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 के दौरान आजतक से विशेष बातचीत की. उन्होंने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुंबई सबसे सुरक्षित शहर है. फडणवीस ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी शासन, बुनियादी ढांचे का विकास और रोजगार सृजन है.
उनसे मुंबई की कानून-व्यवस्था और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछा गया. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि फडणवीस की सरकार में मुंबई में जब बॉलीवुड स्टार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या. जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हमारे लिए बॉलीवुड स्टार और आम आदमी समान हैं.'
'मुंबई देश की सबसे सेफ सिटी'
उन्होंने कहा, 'जहां तक विपक्ष का सवाल है, तो जो लोग पुलिस की मदद से देश के सबसे बड़े उद्योगपति के घर के नीचे बम रखते हैं, उनको तो यह बोलने का अधिकार नहीं है. जहां तक मुंबई का सवाल है, देश का सबसे सुरक्षित शहर मुंबई है. आज भी मुंबई में रात को 12 बजे महिलाएं बाहर निकलती हैं, कभी हादसा नहीं होता.' फडणवीस ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मुंबई में घटनाएं नहीं होती. एक भी घटना होती है तो वह गंभीर है. लेकिन इसे इस तरह से दिखाना कि मुंबई असुक्षित हो गई है, गलत है.'
'विपक्ष लेना चाहता है बांग्लादेशियों के वोट'
फडणवीस से पूछा गया कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सैफ के हमलावर को बांग्लादेशी इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि बीएमसी के इलेक्शन हैं. जवाब में उन्होंने कहा, 'इस तरह की बातें कहने वाला मूर्ख है. जब हमारे सामने कई सबूत हैं कि वो बांग्लादेशी है. उसने बताया कि वो कैसे आया, उसने कहां कागज तैयार किए, उसका गांव ट्रेसआउट हो गया. मैं तो उल्टा कहता हूं कि बीएमसी के चुनाव हैं इसलिए विपक्ष को बांग्लादेशियों को यहां बसाना है. उनका वोट लेना है.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








