
'हमारे पंडित भाई-बहनों की सुरक्षित वापसी हमारा फर्ज...', कश्मीर पंडितों के मुद्दे पर एलजी से मिलीं महबूबा मुफ्ती
AajTak
पत्र में महबूबा मुफ्ती ने लिखा, 'यह मामला सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक अंतरात्मा से जुड़ा हुआ है. यह हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि हमारे पंडित भाई-बहनों, जो दुखद रूप से अपने घर से बेघर हुए थे, उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और टिकाऊ तरीके से वापस लौटने का अवसर मिले.'
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास की मांग की. उन्होंने कहा कि उनकी वापसी को सिर्फ प्रतीकात्मक वापसी के रूप में न देखा जाए, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के लिए एक समावेशी, साझा और बेहतर भविष्य तैयार करने का अवसर होना चाहिए. एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'मैंने उपराज्यपाल से आग्रह किया कि जिन लोगों पर कम गंभीर आरोप हैं और जो जेलों में बंद हैं, उन्हें ईद से पहले रिहा किया जाना चाहिए.'
कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के मुद्दे पर महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'यह एक लंबी प्रक्रिया है. हमने इसकी शुरुआत कर दी है. कश्मीरी पंडितों ने पंचायत चुनावों में हिस्सा लिया है. अगर उन्हें विधानसभा चुनावों में भी आरक्षण दिया जाए, तो यही उन्हें सशक्त करने का सबसे अच्छा तरीका होगा.' उन्होंने आगे कहा, 'हमने कश्मीरी पंडितों की वापसी के मुद्दे पर भी चर्चा की. इसके अलावा अमरनाथ यात्रा और उसमें कश्मीरियों की भागीदारी पर भी बात हुई. मैंने फिर से आग्रह किया कि जिन लोगों पर गंभीर आरोप नहीं हैं, उन्हें ईद से पहले रिहा किया जाए.'
एलजी मनोज सिन्हा से मिलीं महबूबा मुफ्ती
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और इस मुद्दे पर 'समावेशी और चरणबद्ध रोडमैप' सौंपा, ताकि इस दिशा में सार्थक प्रगति हो सके. उन्होंने इस प्रस्ताव की प्रतियां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी भेजी हैं.
पत्र में महबूबा मुफ्ती ने लिखा, 'यह मामला सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक अंतरात्मा से जुड़ा हुआ है. यह हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि हमारे पंडित भाई-बहनों, जो दुखद रूप से अपने घर से बेघर हुए थे, उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और टिकाऊ तरीके से वापस लौटने का अवसर मिले.'
'कश्मीरी पंडितों की वापसी हर विचारधारा से परे'

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









