
हमारे 'एंटीबायोटिक-प्रेम' ने तैयार कर दी है सुपरबग की फौज, नई महामारी की ओर बढ़ता देश
AajTak
जरा-सा बुखार हुआ, गला खराब हुआ या दो दिन खांसी चली, और हम नतीजे तक पहुंच गए कि 'चलो, एंटीबायोटिक ले लेते हैं.' भारत में बीमारी की पहचान बाद में होती है, दवा पहले तय हो जाती है. हमारा 'एंटीबायोटिक प्रेम' एक महामारी बनता जा रहा है, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया है.
शहरों में आम मान्यता है कि वो डॉक्टर, डॉक्टर ही क्या जो एंटीबायोटिक न प्रिस्क्राइब करे... स्पेशलिस्ट डॉक्टर वही है जो अगले दिन बीमारी रफूचक्कर कर दे... और थोड़ा गांवों की तरफ जाएं तो पता चलेगा कि यदि डॉक्टर ने पानी (सलाइन) नहीं चढ़ाया तो मतलब उसने ठीक से इलाज नहीं किया... इन मान्यताओं के पीछे हर शख्स के भीतर बैठा 'डॉक्टर' जिम्मेदार है. जो पहले घरेलू इलाज करता है और जब बात नहीं बनती तो किसी फार्मेसी वाले की ओर चल देता है. इलाज की ये खोज 90 फीसदी मामलों में डॉक्टर के पास जाने से पहले ही खत्म हो जाती है. और यही, इस समस्या का सबसे खतरनाक पहलू है.
रविवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर चिंता जताते रहे थे, तो उसमें कोई सीक्रेट नहीं था. वो सीधे-सीधे हमारी गलत आदतों की ओर इशारा था. क्योंकि अगर भारत आज एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के सबसे खतरनाक दौर में पहुंच रहा है, तो उसके पीछे सिर्फ ढीले कानून या कमजोर सिस्टम नहीं, बल्कि मरीज के तौर पर हम खुद भी जिम्मेदार हैं.
एक मरीज की आदतों का सफर...
दिल्ली के 11 जिलों में किए गए एक सर्वे ने इलाज को लेकर हमारे सतही रवैये को उजागर किया है. होता यह है कि जब घरेलू उपचार काम नहीं करता है, तो दवा के लिए पहला कॉन्टेक्ट पर्सन फार्मेसी वाला ही होता है. लोग बीमार होते ही सबसे पहले डॉक्टर नहीं, दवा दुकान खोजते हैं. पर्ची की जरूरत नहीं पड़ती. नाम लेकर दवा मिल जाती है. 'यही तो पिछली बार ली थी.' 'यही जल्दी ठीक करती है.' हमें फर्क नहीं पड़ता कि बीमारी वायरल है या बैक्टीरियल. हमें यह भी नहीं जानना कि एंटीबायोटिक वायरस पर काम ही नहीं करती. हमें बस जल्द ठीक होना है, बाकी सब विज्ञान जाए भाड़ में.
दो दिन में हालत बेहतर होती है, और हम खुद को सही साबित मान लेते हैं. दवा छोड़ देते हैं. कोर्स पूरा करना हमें फिजूल लगता है. हम यह जानना ही नहीं चाहते कि अधूरा कोर्स बैक्टीरिया को मारता नहीं, उन्हें ट्रेनिंग देता है. उन्हें सिखाता है कि अगली बार इस दवा से कैसे बचना है.
ऐसे ही हम अपने शरीर में ऐसे कीटाणु पैदा करते हैं जिन पर कल की दवाएं बेअसर होंगी. और ये ताकतवर कीटाणु कहलाते हैं 'सुपरबग'. इस तरह हमारा सेल्फ-मेडिकेशन सबके लिए खतरा बनना शुरू हो जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










