
'हमारी सहनशीलता की परीक्षा ली तो करारा जवाब मिलेगा...', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
AajTak
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा, “जो कोई भी भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ करेगा, उसे ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए. हमने अपनी सैन्य क्षमताओं और राजनीतिक इच्छाशक्ति को पहले भी साबित किया है और आगे भी करेंगे.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत की सहनशीलता की परीक्षा ली गई, तो उसे हमारी क्वालिटी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अब भारत सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि कार्रवाई में विश्वास करता है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका ताजा उदाहरण है.
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा, “जो कोई भी भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ करेगा, उसे ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए. हमने अपनी सैन्य क्षमताओं और राजनीतिक इच्छाशक्ति को पहले भी साबित किया है और आगे भी करेंगे.”
इससे पहले उन्होंने देश की सशस्त्र सेनाओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में स्थित आतंकवादी शिविरों को जिस साहस और सटीकता के साथ नेस्तनाबूद किया गया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है.
उन्होंने कहा, “हमारी आर्म्ड फोर्सेस ने कल जो कार्रवाई की है, जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं. पाकिस्तान और पीओके में जिस तरह से टेरर कैंप्स को नेस्तनाबूद किया गया है, वह हम सबके लिए गर्व का विषय है. कल पूरी दुनिया ने भारत का शौर्य देखा."
राजनाथ सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कुल 9 आतंकी शिविरों को नष्ट किया गया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों का सफाया किया गया. खास बात यह रही कि इस पूरे अभियान को अत्यंत प्रिसीजन के साथ अंजाम दिया गया, जिसमें किसी भी इनोसेंट को नुकसान नहीं पहुंचा और कोलेट्रल डैमेज मिनिमम रहा.
उन्होंने कहा, “इसका श्रेय हमारी प्रोफेशनली ट्रेन्ड और फॉर्मिडेबल आर्म्ड फोर्सेस को जाता है, जिनके पास हाई-क्वालिटी इक्विपमेंट उपलब्ध हैं.”

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









