
'हमारी लड़ाई भारत सरकार से है, बीच में न पड़ें', असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा को खालिस्तानी संगठन SFJ की खुली धमकी
AajTak
खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल के कुछ साथियों को असम की जेल में रखा गया है. इस एक्शन से नाराज खालिस्तान समर्थकों ने अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी देना शुरू कर दिया है. सीएम सरमा के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwan Singh Pannu) की तरफ से धमकी भरा संदेश भेजा गया है.
खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल के कुछ साथियों को असम की जेल में रखा गया है. इस एक्शन से नाराज खालिस्तान समर्थकों ने अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी दी है. सीएम सरमा के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwan Singh Pannu) की तरफ से धमकी भरा संदेश भेजा गया है.
गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के लोगों ने उन्हें खालिस्तान और अमृतपाल वाले मामले से दूर रहने की चेतावनी दी है. धमकी में यह भी कहा गया है कि खालिस्तान समर्थकों की लड़ाई भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है. इसलिए असम के सीएम इस मामले में ना पड़कर हिंसा का शिकार होने से बचें.
12 पत्रकारों के पास आया फोन
हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी देने के लिए असम के करीब 12 पत्रकारों को फोन किया गया है. फोन करने वाले शख्स ने खुद को SFJ का सदस्य बताते हुए कहा है कि यह संदेश उन्हें गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से दिया जा रहा है. धमकी में कहा गया है,'असम में कैद खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है. सीएम सरमा इस बात को ध्यान से सुनें. खालिस्तान समर्थक सिखों की लड़ाई भारतीय शासन और मोदी से है. ऐसा न हो कि सरमा इस हिंसा का शिकार हो जाएं.'
SFJ की तरफ से किया गया कॉल
अलगाववादियों ने यह भी कहा है कि अगर असम सरकार पंजाब से असम ले जाए गए अमृतपाल के समर्थकों को प्रताड़ित करने का सोच रही है तो इसकी जावबदेही हिमंता बिस्वा सरमा की ही होगी. उनका संगठन SFJ जनमत संग्रह के जरिए पंजाब को अलग कराने की कोशिश कर रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










