
'हमारी जीप खराब हो गई है...', सड़क किनारे बोनट खोलकर पुलिस ने खड़ी कर दी गाड़ी, सुधरवाने के बहाने एक आरोपी को दबोच लिया
AajTak
MP Police: मर्डर केस के आरोपी गोविंद चौहान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई और खंडवा-वडोदरा स्टेट हाइवे पर यह टीम रोड किनारे जीप का बोनट खोलकर खड़ी हो गई थी.
मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एक शख्स की हत्या कर फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया.
जिले के मेनगांव थाना इलाके के मगरिया फाटे स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक 44 साल के शख्स का शव मिला था. हत्या की पुष्टि होने हुई तो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुत्थी सुलझा ली. हत्या का आरोपी एक बस ड्राइवर निकला.
दरअसल, मृतक की पत्नी ने बस ड्राइवर गोविंद चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था. इसके चलते आरोपी को जेल जाना पड़ा था. जेल से छूटने के बाद आरोपी गोविंद ने बीते दिन बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय में महिला के पति कैलाश के सिर पर ईंट से जोर से वार कर दिया. घायल के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. यह देख आरोपी मौके से भाग गया और रोज की तरह सुबह बस लेकर खंडवा चला गया.
महिला के पति के साथ शराब पी और फिर कर दी हत्या एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया, खरगोन के जैतापुर निवासी कैलाश कंडोले का शव मगरिया के यात्री प्रतीक्षालय में मिला था. मृतक के रिश्तेदार ने बताया उसे गोविंद चौहान निवासी बिरोठी पर शक है. पुलिस ने रात में ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खांगाले. जिसमें गोविंद कैलाश के साथ नजर आया था. संदेह होने पर उसकी तलाश शुरू की तो पता चला गोविंद निजी बस का ड्राइवर है.
पुलिस जीप सुधरवाने के बहाने किया गिरफ्तार आरोपी गोविंद चौहान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई. इस टीम ने खंडवा वडोदरा स्टेट हाइवे पर बमनाला के पास जाकर रोड किनारे जीप का बोनट खोलकर खड़ी कर दी. जब आरोपी चालक बस चलाते हुए खंडवा से खरगोन की ओर आया तो रास्ते में पुलिस ने उसे रोककर कहा, हमारी जीप खराब हो गई है, इसे सही कर सकते हो तो कर दो या फिर हमें खरगोन तक छोड़ दो.
खरगोन बस स्टैंड पर पहुंचने पर सभी सवारी उतारने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसने थाने ले जाया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










