
'हमारी एयरफोर्स मछली की तरह पकड़ती है फिर...', पाकिस्तानी नेता ने जमाया अपनी सेना का धौंस, बोले- जंग लड़ेंगे
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है जिससे पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में भयानक तल्खी आ गई है. पाकिस्तान ने इस कदम को एक्ट ऑफ वॉर कहा है. पाकिस्तान के एक नेता का कहना है कि उनका देश पानी के मुद्दे पर जंग लड़ेगा.
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के खराब रिश्ते अब और तनावपूर्ण हो गए हैं. मंगलवार को हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया जिसे पाकिस्तान ने 'एक्ट ऑफ वॉर' यानी जंग को बुलावा देने जैसा बताया है. पाकिस्तान के जाने-माने नेता और पूर्व सांसद फैसल वावड़ा ने कहा है कि पाकिस्तान पानी के मुद्दे पर जंग लड़ेगा और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.
ARY न्यूज के एक प्रोग्राम में बोलते हुए फैसल वावड़ा ने कहा, 'हमारे आर्मी चीफ ने साफ कह दिया है कि हम पानी के मुद्दे पर जंग लड़ेंगे...इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हम उस हद तक चले जाएंगे कि फिर वापसी मुश्किल होगी. अगर हमारी जंग हो गई तो ऐसा नहीं कि यह केवल भारत पाकिस्तान की लड़ाई होगी बल्कि पूरे क्षेत्र में फैल जाएगी. इसके परिणाम होंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दखल देना होगा.'
पाकिस्तानी नेता ने आगे कहा कि जब बात पानी की आएगी तो पाकिस्तान इंतजार नहीं करेगा बल्कि प्रतिक्रिया देगा. उन्होंने पाकिस्तान की सैन्य ताकत की झूठी डींगे हाकते हुए कहा, 'जब बात पानी की है तो शुरुआत हम करेंगे. आपको याद होना चाहिए कि पाकिस्तानी की आर्मी, एयरफोर्स और नेवी कितनी तगड़ी है. हमारी एयरफोर्स का तो पता ही है, वो मछली की तरह पकड़ते हैं फिर मारते हैं.'
भारत की सैन्य ताकत के आगे कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान
फैसल वावड़ा के इन डींगों से हटकर अगर आंकड़ों की बात करें तो, ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के मुताबिक, भारत सैन्य ताकत में पूरी दुनिया में चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर.
भारत के पास जहां 14.55 लाख सक्रिय सैनिक है तो वहीं पाकिस्तान के पास महज 6.54 लाख सैनिक ही हैं. भारत ने पास 11.55 लाख रिजर्व सैनिक भी हैं जो किसी भी युद्ध जैसी स्थिति में बेहद काम के हैं. अर्धसैनिक बलों की बात करें तो भारत के पास 25 लाख से ज्यादा अर्धसैनिक बल हैं जबकि पाकिस्तान के पास महज 5 लाख.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










