
'हमारा लक्ष्य आतंकवादी, उनके आका और आतंकी ठिकाने थे', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई को सीजफायर का फैसला हुआ. उसे लेकर यहां भांति-भांति की बातें कही गईं. ये वही प्रोपेगैंडा है, जिसे पाकिस्तान की ओर से फैलाया गया. कुछ लोग सेना की बात पर भरोसा करने की जगह उसे आगे बढ़ाने में लगे रहे.
संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को एक बार फिर जबरदस्त राजनीतिक बहस नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवालों पर पलटवार किया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए दुनिया के किसी भी नेता ने नहीं कहा.
पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई को सीजफायर का फैसला हुआ. उसे लेकर यहां भांति-भांति की बातें कही गईं. ये वही प्रोपेगैंडा है, जिसे पाकिस्तान की ओर से फैलाया गया. कुछ लोग सेना की बात पर भरोसा करने की जगह उसे आगे बढ़ाने में लगे रहे. जब सर्जिकल स्ट्राइक शुरू हुआ था, तब कुछ लक्ष्य निर्धारित किए गए थे. इसे एक रात में हासिल कर लिया गया. बालाकोट में जब एयरस्ट्राइक किया गया, तब भी हमारा लक्ष्य तय था.
'पहले दिन हमारा लक्ष्य तय था'
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भी हमारा लक्ष्य तय था, हमने आतंकियों के नाभि पर हमला कर दिया. जहां पहलगाम के आतंकियों का रिक्रूटमेंट हुआ, ट्रेनिंग मिली, फंडिंग मिलती थी. उस जगह पर हमने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक तरीके से आतंकियों की नाभि पर प्रहार किया. इस बार भी हमारी सेना ने शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल कर देश के सामर्थ्य का परिचय कराया. जानबूझकर कुछ लोग भूल सकते हैं, देश नहीं भूलेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि पहले दिन से क्लियर था कि हमारा लक्ष्य है आतंकी, आतंकियों के आका और उनके ठिकाने. उनको हम ध्वस्त करना चाहते थे, हमने हमारा काम कर दिया. 6-7 मई को ऑपरेशन हमारा संतोषजनक होने के तुरंत बाद कल जो राजनाथ जी (रक्षा मंत्री) ने कहा था, डंके की चोट पर दोबारा दोहराता हूं, हमने पाकिस्तान के डीजीएमओ को फोन कर यह जानकारी दी थी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ का फोन आया कि अब और मार खाने की ताकत नहीं है. बहुत मारा. प्लीज, हमला रोक दीजिए. इसके बाद सीजफायर हुआ. पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि हमारा एक्शन नॉन एस्केलेटरी है. ये हमने कहकर के किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






