
'हमारा प्लेन आराम से लैंड करता है तो...' महिला पायलट पर किया अजित पवार का पुराना पोस्ट वायरल
AajTak
Ajit pawar old Post Viral: अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद उनका एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिला पायलट को लेकर कमेंट किया था.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में प्लेन हादसे में निधन हो गया है. अजित पवार के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराना एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. इस पोस्ट में अजित पवार महिला पायलट पर कमेंट कर रहे थे और उनका कहना था कि जब आप आराम से लैंड करते हैं तो इसका मतलब है कि पायलट कोई महिला होगी. इस पोस्ट पर इसलिए भी ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि जिस हादसे में अजित पवार का निधन हुआ है, उसकी पायलट भी एक महिला ही थीं.
अजित पवार का ये पोस्ट साल 2024 का है, जिसमें उन्होंने महिला पायलट के टैलेंट की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'जब हम हेलीकॉप्टर या प्लेन से यात्रा करते हैं, और अगर हमारा प्लेन या हेलीकॉप्टर आराम से लैंड करता है, तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है.' अब ये ट्वीट वायरल हो रहा है और पुराने ट्वीट पर भी कई लोग कमेंट कर रहे हैं और अजित पवार को याद कर रहे हैं.
कौन थी पायलट?
बता दें कि अजित पवार जिस प्राइवेट चार्टर विमान Learjet 45 से बारामती जा रहे थे, उस वक्त उनकी को पायलट थीं शांभवी पाठक. उनके साथ पायलट इन कमांड थे सुमित कपूर. शांभवी पाठक देश की उन नई महिला पायलटों में थीं जो कॉर्पोरेट और चार्टर एविएशन में अपनी जगह बना रही थीं. उन्होंने ग्वालियर के एयरफोर्स स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद वो मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स/एविएशन में पढ़ाई की और फिर न्यूजीलैंड से कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग ली. अगस्त 2022 से वह कॉर्पोरेट चार्टर ऑपरेशंस का हिस्सा थीं.
इस घटना के बाद अब पायलट शांभवी को भी काफी याद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि देश ने एक टैलेंटेड पायलट खो दिया है. इसके अलावा अजित पवार के पोस्ट पर भी शांभवी पायलट का जिक्र कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
क्या था अजित पवार का आखिरी पोस्ट?

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










