
'हमसे राज्य का दर्जा इसलिए छीना, क्योंकि हम मुसलमान...', फारूक अब्दुल्ला का धार्मिक कार्ड
AajTak
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने अपनी ज़िंदगी में बहुत बार केंद्र शासित प्रदेश को राज्य (स्टेट) बनते देखा है, लेकिन पहली बार देखा कि एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया. ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि हम मुसलमान हैं. फारूक ने कहा कि हमने पाकिस्तान को नकारा था, जबकि वो हमारे दरवाज़े पर थे.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को खत्म करने को लेकर तीखा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा इसलिए छीना क्योंकि यह एक 'मुस्लिम बहुल राज्य' था.
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने अपनी ज़िंदगी में बहुत बार केंद्र शासित प्रदेश को राज्य (स्टेट) बनते देखा है, लेकिन पहली बार देखा कि एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया. ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि हम मुसलमान हैं.
फारूक ने कहा कि हमने पाकिस्तान को नकारा था, जबकि वो हमारे दरवाज़े पर थे. उन्होंने 'नारा-ए-तकबीर' के नारे लगाए, लेकिन हमने भारत से हाथ मिलाया. हमने सब कुछ छोड़ दिया और आपके साथ आ गए, लेकिन आपने हमेशा हमें बांटने की कोशिश की. उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नेताओं और पार्टियों पर गद्दारी और दलाली का आरोप लगाया.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने सैयद अल्ताफ बुख़ारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 'बुखारी कौन है? वो उनका दलाल है. और भी बहुत सारे लोग हैं जो बीजेपी के साथ हैं, वो कौन हैं? शराबी, पैसे वाले...'. बता दें कि सैयद अल्ताफ बुखारी जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (Jammu and Kashmir Apni Party- JKAP) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं.
इस दौरान फारूक ने कहा कि मैं इंतज़ार कर रहा हूं कि कब मैं उन पर खुदा का कहर देखूंगा. वो दिन आएगा, मेरे शब्दों को याद रखना. आप देखेंगे कि कुछ लोग कैंसर से पीड़ित हो जाएंगे, वे बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे, उनमें से कोई भी खड़ा नहीं हो पाएगा, क्योंकि वे अपने ही लोगों को धोखा दे रहे हैं, वे खुदा को धोखा दे रहे हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








