
'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जला देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री की ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सख्त चेतावनी
AajTak
ईरान द्वारा मिसाइल हमलों के जवाब में इजरायल ने तेहरान पर हमला किया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है तो "तेहरान को जला दिया जाएगा." यह बयान तब आया जब ईरान ने इजरायल द्वारा उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों पर हमले के जवाब में कई मिसाइलें दागीं.
एक हाई लेवल बैठक में, जिसमें इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल जामीर, मोसाद प्रमुख डेविड बारनेआ और अन्य सैन्य अधिकारी शामिल थे, काट्ज ने कहा, "ईरानी तानाशाह अपने ही नागरिकों को बंधक बना रहे हैं और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं जिसमें विशेष रूप से तेहरान के निवासी इसकी भारी कीमत चुकाएंगे."
यह भी पढ़ें: नतांज, इस्फहान और फोर्डो तबाह... फिर ईरान के इस न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले से क्यों बच रहा इजरायल
अगर मिसाइलें दागीं तो तेहरान को जला देंगे!
काट्ज ने ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सीधे चेतावनी देते हुए कहा, "अगर खामेनेई इजरायली नागरिकों पर मिसाइलें दागते रहे, तो तेहरान जल उठेगा." IDF के अनुसार, बीती रात से अब तक ईरान ने इजरायल पर लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इनमें से अधिकांश को इजरायली एयर डिफेंस ने बीच में ही नष्ट कर दिया, लेकिन लगभग 25% मिसाइलें तय प्रोटोकॉल के अनुसार इंटरसेप्ट नहीं हो सकीं और कुछ खुली जगहों में गिरीं.
इजरायली सेना ने बताया कि कुछ मिसाइलें डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर रिहायशी इलाकों तक पहुंचीं, जिससे तेल अवीव, रमात गन और रिशोन लेजिओन जैसे शहरों में जान-माल का नुकसान हुआ. इन हमलों में तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है और करीब 70 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, IDF ने बताया कि सभी सैन्य और वायुसेना ठिकाने सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











