
'जितना चाहिए, उतना मिलेगा...', वेनेजुएला के तेल को लेकर रूस और चीन को ट्रंप का ऑफर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन को ऑफर दिया है. उनका कहना है कि वेनेजुएला से जितना तेल खरीदना चाहते हैं, खरीद सकते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब वेनेजुएला के तेल को बेचने का प्लान तैयार कर लिया है. उन्होंने इसे लेकर शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. उन्होंने बताया कि अमेरिका वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग और बिक्री जल्द शुरू करेगा. ट्रंप दुनियाभर को वेनेजुएला का तेल बेचने का प्लान बना रहे हैं. इसे लेकर अब उन्होंने रूस और चीन को भी बड़ा ऑफर दे दिया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह चीन और रूस को जितना तेल चाहिए, उतना बेचेंगे क्योंकि उनकी सरकार अब वेनेजुएला की तेल बिक्री पर कंट्रोल कर रही है.
उन्होंने कहा, 'हम बिजनेस के लिए तैयार हैं. चीन हमसे जितना चाहे उतना तेल खरीद सकता है, वहां या अमेरिका में. रूस हमसे अपनी जरूरत का सारा तेल ले सकता है.'
इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग में वेनेजुएला में अपने ऑपरेशन और निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता तो चीन और रूस कर लेते. उन्होंने कहा, 'अगर हमने ऐसा नहीं किया होता, तो चीन वहां होता और रूस भी वहां होता.'
ट्रंप की इस तरह की बातें उनके ही पिछले दावों पर ही सवाल उठाते हैं. ट्रंप अक्सर कहते हैं कि रूस के साथ बिजनेस करने से ही यूक्रेन में युद्ध चल रहा है. पिछले साल उन्होंने दावा किया था कि अगर NATO रूस के साथ तेल खरीदना बंद कर दे तो युद्ध खत्म हो जाएगा. हालांकि, अब ट्रंप खुद कह रहे हैं कि वो रूस के साथ बिजनेस करने के लिए तैयार हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









