
डील भी अमेरिका से, बेचेगा भी वही... वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप ने तैयार कर लिया प्लान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की है. इसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बेचेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस मीटिंग में ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही एक डील करेंगे, जिसमें यह तय होगा कि कौन सी अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला जा सकती हैं और वहां के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को फिर से बना सकती हैं. तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में मीटिंग के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर खर्च करेंगी.
इस मीटिंग के दौरान ही ट्रंप ने वेनेजुएला में चलाए गए ऑपरेशन को लेकर सेना की तारीफ भी की. ट्रंप ने कहा कि मैं मिलिट्री का धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया.
ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अब वेनेजुएला के तेल पर वेनेजुएला का कोई हक नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां सीधे अमेरिका से डील करेंगी, वेनेजुएला से नहीं. उन्होंने कहा कि वह तय करेंगे कि कौन सी तेल कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी.
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला से कल अमेरिका को 3 करोड़ बैरल तेल मिला था. उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला के 5 करोड़ बैरल तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगले हफ्ते तेल कंपनियों के साथ एक और मीटिंग की जाएगी.
वेनेजुएला के तेल पर क्या बोले ट्रंप?
व्हाइट हाउस में अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा, 'हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि ये कंपनियां वेनेजुएला की खराब हो चुकी तेल इंडस्ट्री को फिर से बनाने में कैसे मदद कर सकती हैं और लाखों बैरल तेल का प्रोडक्शन करके अमेरिका, वेनेजुएला और पूरी दुनिया को फायदा पहुंचा सकती हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









