
ट्रंप को जिस 'एक कॉल' की उम्मीद थी, वह PM मोदी ने क्यों नहीं किया?
AajTak
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का कहना है कि पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. ऐसे में सवाल उठता है कि पीएम मोदी ने आखिर ट्रंप को फोन क्यों नहीं किया?
अमेरिका और भारत के बीच अब तक शायद ट्रेड डील हो गई होती, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर ली होती. ये दावा अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने किया है. उन्होंने बताया कि ट्रंप को पीएम मोदी के फोन कॉल की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं किया.
उन्होंने कहा कि टैरिफ लगने के बाद भारत और अमेरिका के बीच एक ट्रेड पर बात चल रही थी. उम्मीद थी कि ये डील 2025 में हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
लुटनिक ने एक पॉडकास्ट में कहा कि पूरी ट्रेड डील सेट हो गई थी लेकिन साफ कर दूं कि यह उनकी (ट्रंप की) डील थी. वह डील फाइनल करते हैं. बस मोदी को राष्ट्रपति को फोन करना था. लेकिन मोदी ने फोन नहीं किया.
लुटनिक ने खुद इस बात का इशारा किया कि समय के साथ डील की शर्तें बदलती रही थीं. जिस बात पर अमेरिका पहले सहमत हुआ था, बाद में वह पलट गया. उन्होंने कहा कि भारत ने कहा कि आप तो सहमत हुए थे और मैंने कहा कि तब, अब नहीं.
भारत के साथ जब ट्रेड डील को लेकर बात चल रही थी, तभी अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ डील पक्की कर ली. लुटनिक ने कहा कि ब्रिटेन के साथ डील ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर के ट्रंप को फोन करने के बाद हुई.
हालांकि, भारत ने लुटनिक के दावे को खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 2025 में कम से कम आठ बार फोन पर राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









