
कभी डकैती, कभी हमले, अब पैरोल पर रहते हुए हत्या... लंबे आपराधिक रिकॉर्ड वाला है शिवांक अवस्थी का मुजरिम
AajTak
कनाडा में भारतीय शख्स शिवांक अवस्थी की हत्या करने वाले मुजरिम का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है लेकिन इस देश का सिस्टम सुधार और बेहतर व्यवहार की उम्मीद में उसे बार-बार खुले आम छोड़ता रहा.
23 दिसंबर 2025 की दोपहर कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरोंटो में शिवांक अवस्थी पढ़ाई से जुड़े काम के लिए कैंपस आया था. उसे क्या पता था कि यह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा और वो बेवजह आपराधिक मामलों में लिप्त बाबतंडे अफुवापे का निशाना बन जाएगा. दोपहर करीब 3:30 बजे, स्कारब्रो इलाके के हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड के पास गोलियों की आवाज़ गूंजी. शिवांक को गोली मार दी गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे “अचानक हमला” बताया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो तस्वीर बदलने लगी. डिटेक्टिव सार्जेंट स्टेसी मैककेब ने साफ कहा—यह हमला सुनियोजित और जानबूझकर किया गया था. उनके मुताबिक, हमला करने वाला किसी को निशाना बनाना चाहता था. गोली मारने वाला शख्स कनाडाई नागरिक बाबतंडे अफुवापे था, जिसका अतीत हिंसा और अपराध से भरा है.
अपराध की परत-दर-परत
अफुवापे का जब रिकॉर्ड चेक किया गया तो अपराध की परत-दर-परत खुलती चली गईं. इससे सवाल ये उठता है कि लंबे आपराधिक रिकॉर्ड वाला शख्स खुलेआम सड़कों पर कैसे घूम रहा था. इतना खतरनाक शख्स को पैरोल क्यों दी गई थी.
अफुवापे की जवानी ही नहीं बचपन भी कोई खास साफ-सुथरा नज़र नहीं आता. पैरोल बोर्ड के दस्तावेज बताते हैं कि अफुवापे की ज़िंदगी शुरू से ही अस्थिर रही. लगभग 10 साल की उम्र में उसके माता-पिता अलग हो गए. वह कभी मां के साथ रहा, कभी पिता के साथ. 15 साल की उम्र में उसने मारिजुआना पीना शुरू किया. नशे की आदत बढ़ती गई और इसी के चलते उसने 12वीं कक्षा में ही स्कूल छोड़ दिया. बाद में किसी तरह हाई स्कूल डिप्लोमा पूरा किया.
2019 में उसने सिविल इंजीनियरिंग के फुल-टाइम कोर्स में दाखिला लिया. पहला सेमेस्टर ठीक-ठाक रहा, लेकिन कोविड लॉकडाउन के दौरान दूसरे सेमेस्टर में पढ़ाई भी छूट गई. पढ़ाई की तरह ही ये शख्स नौकरी में भी टिक नहीं पाया. कभी बेकरी में एक महीना, कभी मैकडॉनल्ड्स में एक हफ्ता, कभी फैक्ट्री में, जहां उसने पहले ही दिन में काम छोड़ दिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









