
हथियार-ड्रग्स बेचकर इकट्ठा गई 3.59 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लिट्टे को पुनर्जीवित करने का था प्लान
AajTak
ईडी ने श्रीलंका के नागरिकों से ड्रग्स और हथियार बेचकर इकट्ठा की गई संपत्ति कुर्क की है. ड्रग्स और हथियार से मिलने वाले पैसे से आतंकी संगठन लिट्टे को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई थी.
प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने श्रीलंका के नागरिकों से ड्रग्स और हथियार बेचकर इकट्ठा की गई 3.59 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है. श्रीलंका में आतंकी संगठन लिट्टे को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई थी.
कुर्क की गई संपत्ति में छह प्लॉट, 12 वाहन, नकद और बैंक डिपॉज़िट शामिल हैं. यह संपत्ति सुरेश राज, सतकुनम, रमेश ए और सुंदरराजन की हैं.
18 मार्च, 2021 को, इंडियन कोस्ट गार्ड ने भारत के जल क्षेत्र के अंदर, लक्षद्वीप में मिनिकॉय द्वीप के पास श्रीलंका की एक फिंशिंग बोट 'रविहंसी' को रोका था. नाव की तलाशी ली गई जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री पाई गई थी. इसमें पांच असॉल्ट राइफल और एक हजार 9 एमएम के गोला बारूद के साथ, 300 किलो हेरोइन भी मिली थी.
इसके बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच अपने हाथ में ली और श्रीलंका के नागरिकों और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. NIA द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की.
ईडी ने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई नाव 'रविहंसी' में तस्करी किए गए ड्रग्स और हथियार, भारतीय नागरिक सुरेश, सतकुनम और उनके सहयोगियों के लिए थे. उन्होंने यह भी कहा इस ड्रग्स बेचने के बाद मिले पैसे का इस्तेमाल ड्रग्स की अगली खेप की खरीदी के लिए किया जाना था. साथ ही इस पैसे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लिट्टे को पुनर्जीवित करने की भी योजना थी.
अधिकारियों के मुताबिक, 'जांच में यह भी पता चला है कि सुरेश राज ए और सतकुनम पहले भी इसी तरह के अपराध में शामिल रहे हैं और इन्हें रमेश और सुंदरराजन का पूरा सपोर्ट है. सुरेश राज ए. और सतकुनम को इससे पहले नशीले पदार्थों के एक मामले में दोषी ठहराया गया था.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










