
हत्या से पहले ही खौफ के साये में जी रहा था सरबजीत का कातिल अमीर, सामने आया Exclusive वीडियो
AajTak
जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या के आरोपी अमीर सरफराज की लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस बीच अमीर का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह सड़क पर पैदल जा रहा है, तभी उसे आभास होता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है, वह तुरंत सड़क किनारे खड़े ऑटो में बैठता है और फरार हो जाता है.
पाकिस्तान में एक बार फिर से अज्ञात हमलावरों ने एक आतंकी को मार गिराया है. लश्कर आतंकी अमीर, हाफिज सईद का करीबी था. बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने सरफराज को गोलियों से भून दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम दोड़ दिया.
अमीर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर हाई सिक्योरिटी वाले जेल में सरबजीत सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी. इस बीच आतंकी अमीर का एक वीडियो सामने आया है जो हत्या से कुछ दिन पहले का है.
खौफ के साये में जी रहा था आतंकी
वीडियो देखने से साफ जाहिर होता है कि आतंकी खौफ के साये में जी रहा है.लाहौर में एक दिन जब उसके साथ सिक्योरटी नहीं थी और वो अकेला सड़क पर पैदल जा रहा था तो उसे शक हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है. खतरा भांपते हुए आमित जल्दबाजी में सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में सवार होकर फरार हो जाता है. सरबजीत की हत्या के बाद जेल से रिहा होकर वह भीड़ में लो प्रोफाइल जीवन जी रहा था ताकि उसे जल्दी कोई पहचान न सके.
यह भी पढ़ें: 'खुशी है लेकिन न्याय पूरा नहीं हुआ, पाकिस्तानी साजिश...,' हत्यारे अमीर सरफराज के सफाये पर क्या बोलीं सरबजीत सिंह की बेटी?
कैसे हुई हत्या

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











