
हत्या को हादसे में थी खपाने की कोशिश, ऐसे खुला राज, मृतक के दो दोस्त हुए गिरफ्तार, दो फरार
AajTak
सूरत में 1 जून 2025 की रात को एक युवक की कटी हुई लाश बरामद हुई थी. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
गुजरात में सूरत के कडोदरा इलाके से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन से 1 जून 2025 की रात को एक युवक की कटी हुई लाश बरामद हुई थी. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल केस दर्ज कार्यवाही शुरू की थी. इस दौरान मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि जिस दिन से उसके भाई की मौत हुई है उसी दिन से उसके चार दोस्त गायब हैं. बस यहीं से पुलिस को मामले की जांच को लेकर एक नई दिशा मिल गई थी.
पुलिस ने जब मृतक युवक के दोस्तों की तलाश शुरू की तो दो युवक पुलिस के हाथ लगे. जिन्होंने अपने ही दोस्त की पिटाई करने और उसके बेहोशी के बाद उसको रेलवे ट्रैक पर डालने की बात कबूल की है. पकड़े गए लोग हत्या के इस मामले को हादसे में तब्दील करना चाहते थे लेकिन वह अपने सफल नहीं हो सके और पुलिस की गिरफ्त में आ गए जबकि हत्या में शामिल दो लोग अभी भी वांटेड हैं.
पकड़े गए इन दो लोगों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर के राजकुमार शुक्ल नामक युवक की पिटाई की थी और उसे रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था. इस दौरान उन चारों लोगों ने राजकुमार शुक्ल का एक हाथ भी रेलवे ट्रैक के हुक से बांध दिया था. एक गुड्स ट्रेन जब वहां से गुजरी तो राजकुमार के शरीर के टुकड़े हो गए थे. शुरुआत में पुलिस को लगा था कि यह हादसा है लेकिन जब मृतक राजकुमार शुक्ल के भाई ने पुलिस को बताया कि जिस दिन से उसके भाई की मौत हुई है उस दिन से उसके चार दोस्त गायब हो गए हैं.मृतक राजकुमार के भाई की बात सुनकर के पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला है.कड़ोसरा थाना पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले ने मृतक राजकुमार शुक्ल के दो दोस्त सुमन उर्फ सोनू राजदेव प्रसाद वर्मा और अजीत कुमार भरत महतो को गिरफ्तार किया है जबकि मृतक के दो दोस्त सुमन कुमार उर्फ राजा राज्य प्रसाद वर्मा और सुनील कुमार श्रावण को फरार घोषित किया है.
सूरत जिले के पलसाणा तहसील के तातीथैया गांव की नीलकंठ सोसायटी में रहने वाले राजकुमार शुक्ल नामक एक युवक का शव 1 जून को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला था, इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. मृतक युवक का हाथ उस समय रेलवे ट्रैक पर रेल की पटरी से बंधा हुआ था, जिससे यह एक संदिग्ध घटना बन गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के भौथर गांव निवासी राजकुमार प्रमोद शुक्ला पिछले सात-आठ साल से तातीथैया स्थित गोकुलधाम विला सोसायटी में रहता था.1 जून को रात करीब 1 बजे तातीथैया गांव के पास सूरत-भुसावल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी. राजकुमार का सिर उसके धड़ से अलग हो गया. हालाँकि, उसका दाहिना हाथ नायलॉन की रस्सी से रेलवे ट्रैक से बंधा हुआ था. मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई. संदिग्ध घटना के बावजूद पुलिस ने उस समय आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी थी. घटना के बाद राजकुमार के साथ रहने वाले सुमनकुमार उर्फ राजा राज्यप्रसाद वर्मा, सुमन उर्फ सोनू राजदेवप्रसाद शर्मा, अजीत कुमार भरत महोतो और सुनीलकुमार श्रवण लापता हो गए थे. मृतक के चचेरे भाई ने घटना के 16 दिन बाद कडोदरा थाने में इन चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. डी वायएसपी एच एल राठौड़ ने बताया कि राजकुमार का इन चारों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी रंजिश के चलते उन्होंने साजिश रची और राजकुमार को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और फिर पूरी घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की. हालांकि चर्चा है कि पुलिस ने इस घटना में सोनू और अजीत को गिरफ्तार कर लिया है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








