हत्या के बाद लटकाई गई थीं लखीमपुर की सगी बहनें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
AajTak
लखीमपुर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि लड़कियों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई. हत्या के बाद लड़कियों को फांसी पर लटकाया गया. सूत्रों के मुताबिक लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और इसके बाद हैंगिंग की पुष्टि हुई है.

गुरुवार को दोनों लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया गया. यह करीब 3 घंटे चला. 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. वीडियोग्राफी भी कराई गई. इस दौरान महिला डॉक्टर और मृतक लड़कियों के परिवार के कुछ लोग भी मौजूद थी. दोनों बहनों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप, गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है.
पुलिस बढ़ाएगी धाराएं पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों की हत्या के मामले में अब धाराएं बढ़ाएगी. Sc/St एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई जाएंगी. हालांकि, गैंगरेप नहीं लगेगा.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.