
हड्डियां गलाने वाली ठंड में भी जोश 'हाई', देखें इंडो-यूएस 'वॉर एक्सरसाइज'
AajTak
भारत और अमेरिका की सेनाओं ने एक संयुक्त युद्धाभ्यास किया है. जिसका नाम है- एक्स युद्ध अभ्यास 2021. अमेरिका के अलास्का में दोनों देशों की सेनाओं के बीच ये युद्धाभ्यास 15 अक्टूबर को शुरु हुआ. और 29 अक्टूबर को खत्म हुआ है. 14 दिनों के इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना के फर्स्ट स्कवॉड्रन के 300 जवान और भारतीय सेना की 7 मद्रास इंफेंट्री बटालियन के 350 जवानों ने हिस्सा लिया. दोनों देशों के सैनिकों ने दुश्मन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई और आंतकवाद के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन का अभ्यास किया. इस अभ्यास के आखिरी दिन अलास्का में शून्य से कम तापमान के बीच. ऊंचे पहाड़ों पर दोनों देशों की सेनाओं ने मिलिट्री ड्रील्स कीं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











