
सिरफिरे ने घर में घुसकर चाकू से किए 50 से ज्यादा वार, बीच-बचाव करने आए शख्स की मौत
AajTak
महाराष्ट्र में 45 साल के एक सनकी शख्स ने एक परिवार के 5 लोगों पर ऐसा कहर बरपाया कि वहां खून की खून नजर आने लगा. उस शख्स ने 11 साल से लेकर 42 साल तक के लोगों पर चाकुओं से 50 से ज्यादा वार किए जिसमें एक की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. बीच-बचाव करने आए शख्स की भी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक सनससनीखेज खबर आ रही है जहां एक शख्स ने एक ही परिवार के 5 लोगों पर 50 से ज्यादा वार किए जिसमें एक की मौत हो गई और 4 घायल हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











