
स्वीडन, यूके, इंडोनेशिया... वो देश जहां एक साथ होते हैं सारे चुनाव, जानें कैसा सिस्टम है?
AajTak
एक देश-एक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अब तक ऐसी चर्चा थी कि सरकार संसद के विशेष सत्र में एक देश-एक चुनाव को लेकर बिल ला सकती है. इन्हीं चर्चाओं के बीच सरकार ने इसे लेकर कमेटी का गठन भी कर दिया है. ऐसे में जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में एक साथ चुनाव कराने का सिस्टम है.
मोदी सरकार सालों से जिस 'एक देश-एक चुनाव' की बात करती आ रही थी, अब उसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है.
केंद्र सरकार ने अब एक कमेटी का गठन किया है. इसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी गई है. ये कमेटी एक देश-एक चुनाव को लेकर काम करेगी.
सरकार ने ये कमेटी का गठन ऐसे समय किया है, जब इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि संसद के विशेष सत्र में एक देश-एक चुनाव को लेकर बिल लाया जा सकता है. संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर एक देश-एक चुनाव की वकालत करते रहे हैं. पिछले महीने राज्यसभा में चर्चा के दौरान भी उन्होंने एक देश-एक चुनाव को समय की जरूरत बताया था.
एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में एक तर्क ये भी दिया जाता है कि इससे सरकारी मशीनरी का सही इस्तेमाल हो सकेगा और बार-बार आचार संहिता न लगने से विकास कार्य पर भी असर नहीं पड़ेगा. भारत में इसे लेकर पहल शुरू हो गई है, लेकिन दुनिया के कई देशों में पहले से ही ऐसी व्यवस्था है.
क्या किसी और देश में साथ होते हैं चुनाव?

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












