
स्वामी विवेकानंद पर बयान के लिए अमोघ लीला दास ने मांगी माफी, जारी किया VIDEO
AajTak
स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस पर टिप्पणी करने वाले इस्कॉन मंदिर सोसाइटी से जुड़े स्वामी आमोघ लीला दास ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि उनकी वाणी से जिसे भी आघात पहुंचा, वह उनसे क्षमा चाहते हैं.'
इस्कॉन मंदिर सोसाइटी से जुड़े स्वामी आमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद और गुरु रामकृष्ण परमहंस पर दिए आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांग ली है. शनिवार को बयान जारी कर आमोघ लीला दास ने कहा,'हाल ही में विवेकानंदजी पर मांसाहार को लेकर दिए गए बयान से जिन लोगों और संतों को आघात पहुंचा है, यह वीडियो उनसे क्षमा मांगने के लिए है. मेरी वाणी से जिसे भी आघात पहुंचा, मैं उससे क्षमा चाहता हूं.'
उन्होंने आगे कहा,'मेरी मंशा ऐसी बिल्कुल भी नहीं थी कि मैं ऐसा कुछ बोलूं, जिससे किसी का ह्रदय दुखे. किसी ने प्रश्न-उत्तर सत्र में इस बारे में सवाल किया. मैंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने वालों को दुख पहुंचा. अपनी वाणी के लिए मैं ह्रदय से क्षमा चाहता हूं. भविष्य में मैं ध्यान रखूंगा कि मुंह से ऐसा कुछ भी ना निकले, जिससे किसी को दुख पहुंचे.'
इस्कॉन से जुड़े स्वामी आमोघ लीला दास का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह स्वामी विवेकानंद के मछली खाने को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो में स्वामी आमोघ लीला दास ने कहा था कि एक सिद्धपुरुष कभी भी किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाता. विवाद बढ़ने के बाद इस्कॉन मंदिर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस की टिप्पणी को लेकर आमोघ लीला दास पर एक महीने का बैन लगाया जा रहा है.
अमोघ लीला दास ने क्या कहा?
प्रवचन के दौरान, कहा था कि क्या कोई दिव्यपुरुष कोई जानवर को मारकर खाएगा? क्या कभी मछली खाएगा? मछली को भी दर्द होता है ना? और अगर विवेकानंद मछली खाएं तो क्या एक सिद्धपुरुष मछली खा सकता है? नहीं खाएगा. सिद्धपुरुष के ह्रदय में करुणा होती है.'स्वामी विवेकानंद के अलावा उन्होंने उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस के विचार 'जातो मत, ततो पथ' (जितने विचार, उतने रास्ते) पर भी टिप्पणी की और कहा कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं जाता है.'
स्वामी विवेकानंद का मांसाहार पर क्या विचार था?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








