
स्वामी प्रसाद का रामचरित मानस पर बयान, अब निशाने पर बागेश्वर धाम
AajTak
रामचरित मानस पर शुरु हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है. एक तरफ समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन कर रही है तो दूसरी ओर स्वामी प्रसाद मौर्य अब संतों-महंतों को अपने निशाने पर ले रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है जो राजनीति को और हवा देने वाला है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











