
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा 11 मार्च को पहुंचेगी राजधानी, इन 26 शर्तों के साथ मिली अनुमति
ABP News
Avimukteshwaranand News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पर अनुमति दे दी है. इसके साथ ही पुलिस ने 26 शर्तों का पत्र भी सौंपा है. पुलिस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने व सरकार के खिलाफ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 7 मार्च को वाराणसी से यात्रा शुरू की है, जो 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी. यहां बड़ी धर्मसभा उर धरना शुरू किया जाएगा. लखनऊ में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने शर्तों के साथ कार्य्रकम स्थल और कार्यक्रम की मंजूरी दी है.
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पर अनुमति दे दी है. इसके साथ ही पुलिस ने 26 शर्तों का पत्र भी सौंपा है. वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर आशियाना, पीजीआई और कृष्णानगर थाने की फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा है. आयोजन स्थल पर भी भारी बल तैनात रहेगा. माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में साधू संत लखनऊ पहुंचेगे.
यहां बता दें कि जनवरी महीने में प्रयागराज में माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से स्थानीय प्रशासन ने रोक दिया था, जिसके बाद सरकार और उनमें बिगड़ गयी. अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान के ही लौट आए थे. यही नहीं इस पर राजनीति भी खूब हुई थी.













