
'स्वदेशी के मंत्र से ही बनेगा समृद्ध भारत', PM मोदी के देश के नाम संबोधन की 10 बड़ी बातें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्य सरकारों से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी लाने की अपील की. उन्होंने राज्यों से आत्मनिर्भर भारत पहल और स्वदेशी कार्यक्रम का समर्थन करने को कहा. उन्होंने कहा कि जब राज्य और केंद्र साथ मिलकर काम करेंगे, तो आत्मनिर्भर भारत का सपना बहुत जल्द साकार होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जीएसटी रिफॉर्म्स के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स भारत की अर्थव्यवस्था को गति देंगे और देश के गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को इसका लाभ मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि 22 सितंबर से प्रभावी होने जा रहीं नई जीएसटी दरें सिर्फ टैक्स में कटौती नहीं हैं, बल्कि 'बचत उत्सव' हैं जो दैनिक आवश्यक वस्तुओं की लागत को कम करेंगी और उपभोग-संचालित विकास को बढ़ावा देंगी. पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...
1. कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं. नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक और महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठा रहा है. कल, यानी नवरात्रि के प्रथम दिवस 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म लागू हो जाएंगे.
2. एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है. इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे. हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, युवा, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी सभी को इस बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा. यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा.
3. देश की वर्तमान जरूरतों और भविष्य के सपनों को देखते हुए GST के ये नए रिफॉर्म्स लागू हो रहे हैं. मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की, और इस बचत उत्सव की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
4. ये सुधार भारत की विकास गाथा को गति देंगे, व्यापार करने में आसानी बढ़ाएंगे, अधिक निवेश आकर्षित करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक राज्य राष्ट्र के विकास में समान भागीदार बने.
5. सुधार एक सतत प्रक्रिया है जो बदलते समय और राष्ट्र की आवश्यकताओं के साथ विकसित होती है. जैसे-जैसे देश आगे बढ़ता है, अगली पीढ़ी के सुधार आवश्यक होते जाते हैं. 2017 में, भारत ने जीएसटी सुधारों को लागू करके एक परिवर्तनकारी यात्रा शुरू की, जिससे एक युग का अंत हुआ और इसके आर्थिक इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









