
स्वतंत्रता दिवस: महाराष्ट्र पुलिस को 59 पदक, नक्सली मुठभेड़ में शहीद PSI समेत 17 को वीरता पदक
AajTak
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चिरंजीव प्रसाद, एसीपी सतीश गोवेकर और राजेंद्र दहाले को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिल रहा है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे, उप महानिरीक्षक संदीप दीवान, पुलिस उपाधीक्षक शिवाजी फड़तारे, विनीत चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजय खाड़े उन 39 पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक मिल रहा है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 2020 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उप-निरीक्षक धनाजी होनमाने राज्य के उन 17 पुलिस कर्मियों में शामिल किए गए हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.
केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की है. महाराष्ट्र पुलिस बल के लिए कुल 59 पदकों की घोषणा की गई है. इनमें से 17 वीरता के लिए, 3 विशिष्ट सेवा के लिए और 39 सराहनीय सेवा के लिए हैं.
PSI धनाजी होनमाने भामरागढ़ क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के प्रभारी थे. मई 2020 में गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वो C-60 कमांडो किशोर अत्राम के साथ शहीद हो गए थे. उन्हें मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.
इन पुलिस वालों को मिलेगा वीरता पदक
गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुणाल तारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुणाल सोनवणे, पीएसआई दीपक औटे, राहुल देवहाड़े, विजय सकपाल, पुलिस कांस्टेबल नागेश कुमार माधरबोइना, शकील शेख, विश्वनाथ पेदाम, विवेक नरोटे, मोरेश्वर पोटावी, कैलाश कुलमेथे, कोटला कोरामी, कोरके वेलाडी , महादेव वानखेड़े, महेश मिच्छा, समय्या आसम उन अन्य लोगों में शामिल हैं, जिन्हें नक्सलियों के खिलाफ तीन ऑपरेशनों के लिए वीरता पदक दिया जा रहा है.
सराहनीय सेवा के लिए 39 पुलिस वालों के नाम

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










