
स्वतंत्रता दिवस पर आपनों को भेजें देशभक्ति से भरपूर ये मैसेज, खास अंदाज में दें आजादी की बधाई
AajTak
Independence Day Wishes: देश की आजादी के जश्न के मौके पर अगर आप अपने दोस्तों को देशभक्ति मैसेज या शायरी भेजना चाहते हैं तो कुछ चुनिंदा कॉट्स के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
Happy Independence Day 2024 Wishes: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) भारत का राष्ट्रीय पर्व है. यह वो ऐतिहासिक दिन है, जब (15 अगस्त 1947 ) भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. आजादी के जश्न में देशभर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस मौके पर आप अपने दोस्तों और परिजनों को खास मैसेज भेजकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं. > हर एक दिल में हिंदुस्तान है, राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है. भारत मां के बेटे हैं हम, इस मिट्टी पर हम सबको अभिमान है.स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
> विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी, गर्व है हमें हमारी पहचान पर, कि हम सब हैं हिंदुस्तानी.स्वतंत्रता दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं! > भारत के उन वीरों को सलाम, जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान. अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा, लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत.Happy Independence Day 2024
> कांटों में भी फूल खिलाएं इस धरती को स्वर्ग बनाएं आओ, सबको गले लगाएं हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं! > ये बात हवाओं को बताए रखना रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना.स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! > आओ झुककर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है.Happy Independence Day > कुछ नशा तिरंगे की आन का है कुछ नशा मातृभूमि की शान का है हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा नशा ये हिंदुस्तान की शान का है

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










