
स्मृति ईरानी को गुस्सा क्यों आता है? केंद्रीय महिला विकास मंत्री ने दिया ये जवाब
AajTak
अपने गुस्सैल रवैये को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं संसद में भी गुस्से में नहीं थी जिस शैली में सवाल किया गया वो नहीं दिखा था. लेकिन चूंकि कैमरा का फ्रेम मेरी तरफ था इसलिए लोगों को मेरा गुस्सा दिखा.
आजतक G-20 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियों के साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा. स्मृति ईरानी ने G-20 में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने अब महिला को मेनस्ट्रीम का हिस्सा बना दिया है. उन्होंने कहा कि पहले कभी ग्रामीण महिला G-20 का हिस्सा नहीं होती थी. लेकिन हमारी सरकार ने ग्रामीण महिला को G-20 की चर्चा का हिस्सा बना दिया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की महिला सिर्फ अबला नारी नहीं है. वो महिला ISRO की वैज्ञानिक भी हो सकती है, वो किसी कंपनी की वर्कर भी हो सकती है, वो गृहणी भी हो सकती है, वो मां भी हो सकती है.
उन्होंने कहा कि पहले के समय में महिलाओं के मुद्दे चर्चा का विषय तक नहीं हुआ करते थे. पहले की सरकारों को मालूम था कि खुले में शौच करने से महिलाओं का शोषण ज्यादा हो रहा है. लेकिन सरकार ने एक्शन नहीं लिया. पहले के समय में महिला सैनिट्री पैड को खुलकर मंगा तक नहीं सकती थी. ये आज के समय की महिला है जो सशक्त है. यह मोदी सरकार है जिसने कि हर जरूरत की चीज को महिला तक मुहैया कराया.
4 महीने में इतना बदलाव
स्मृति ईरानी ने बताया कि फरवरी 2020 तक हम 2 हजार रुपये का जो PPE किट देश में इंपोर्ट करते थे, मई महीने तक वही PPE किट हमारे देश में बनकर 175 रुपये में बिकने लगा. विषम परिस्थिति और कम समय में हमारे देश ने यह सब किया.
जी20 समिट की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
गुस्से में क्यों रहती हैं स्मृति ईरानी?

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










