
'स्पेशल ट्रेन की घोषणा और प्लेटफॉर्म नंबर 14 से 16 की ओर भागने लगी भीड़...', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 दुखद मौतों की पूरी कहानी
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ क्षमता से बहुत ज्यादा हो गई थी. ये यात्री प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे. घटना में 12 गंभीर रुप से घायल लोगों का दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस दुखद हादसे में मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं.
मृतकों में 9 बिहार के, दिल्ली के 8 और एक हरियाणा का है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और कई यात्री दम घुटने के कारण बेहोश हो गए.
पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ने आधिकारिक बयान में कहा कि प्लेटफार्म संख्या 14 पर पहले से ही काफी भीड़ थी, जब प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रस्थान के लिए वहां इंतजार कर रही थी.
अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही थीं और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफार्म संख्या 12, 13 और 14 पर मौजूद थे.
भगदड़ रात करीब 9.55 बजे शुरू हुई, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










