
स्पीकर के फैसले से न सिर्फ उद्धव गुट बल्कि अजित पवार गुट के आरमानों पर भी फिर गया पानी!
AajTak
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में स्पीकर के फैसले से न सिर्फ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े को बड़ा झटका लगा है, बल्कि अजित पवार गुट के अरमानों पर भी पानी फिर गया है. जानिए कैसे?
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिवसेना विधायकों की अयोग्यता से जुड़े आवेदनों पर फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर को 10 जनवरी तक अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला लेने के लिए कहा था. स्पीकर ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को ही असली शिवसेना माना है.
स्पीकर ने विधायकों की अयोग्यता से जुड़े सभी आवेदन भी खारिज कर दिए हैं और साफ कहा है कि विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के लिए कोई उचित आधार नहीं है. स्पीकर के इस फैसले से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े की शिवसेना का नाम-निशान पाने की रही-सही उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है. वहीं, इससे अजित पवार गुट के अरमानों पर भी पानी फिर गया है.
शिवसेना विधायक अयोग्य होते तो अजित के हाथ आ जाती सत्ता की चाबी
दरअसल, शिवसेना विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में एकनाथ शिंदे गुट के विधायक अगर अयोग्य करार दे दिए जाते तो महाराष्ट्र विधानसभा का पूरा अंकगणित बदल जाता, समीकरण बदल जाते. बदले समीकरणों में अजित पवार के हाथ सत्ता की चाबी आ जाती. शिंदे गुट के 16 विधायक अयोग्य करार दे दिए जाते तो महाराष्ट्र विधानसभा में सदस्यों की संख्या 286 से घटकर 270 रह जाती.
ऐसे में बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 136 सीटों का होता. सत्ताधारी एनडीए का संख्याबल फिलहाल 185 है लेकिन शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता के बाद यह 169 रह जाता और इसमें 41 अजित गुट के विधायक हैं. अजित गुट के विधायकों की संख्या हटा दें तो बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की गाड़ी नंबरगेम के गणित में बहुमत के लिए जरूरी 136 की जगह 128 विधायकों पर ही आकर रूक जाती.
बढ़ जाती अजित पवार की बारगेन पावर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










