
स्पा में अनवांटेड डिमांड, फिर स्टाफ से मारपीट करने वाला पवन पांडेय अरेस्ट, VIP जैसी थी सुरक्षा
AajTak
पवन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे ऑटो से थाने लेकर पहुंची. उस पर नोएडा के सेक्टर 18 में स्पा सेंटर कर्मचारी से अनवांटेड डिमांड और मारपीट करने का आरोप है. पवन पांडेय की सुरक्षा किसी वीआईपी से कम नहीं थी.
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 18 में स्पा सेंटर के कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपी पवन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फॉर्च्यूनर जैसे लग्जरी गाड़ियों से चलने वाले पवन पांडेय को पुलिस ऑटो से लेकर थाने पहुंची. वह किसी सांसद-विधायक से भी ज्यादा सुरक्षा लेकर चलता था. उसे ये वीआईपी सुरक्षा क्यों मिली थी, ये अभी साफ नहीं है.
पवन कुमार पांडेय मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है. वह मूल रूप से मेरठ के ही रहने वाले अपने दोस्त राजेंद्र तोमर के साथ नोएडा सेक्टर 18 में एलाइट स्पा में मसाज थैरेपी लेने के लिए पंहुचा था. मसाज पार्लर में आरोपी पवन कुमार पांडेय का स्पा कर्मचारी राज सहित अन्य स्टाफ से सर्विस को लेकर विवाद हो गया. स्टाफ उसकी अनावश्यक मांग का विरोध कर रहे थे.
जेल भिजवाने की धमकी देकर भाग गया रिपोर्ट के मुताबिक, बहस होने के बाद आरोपी पवन ने स्पा कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की. इसके बाद वह उन्हें खींचकर अंदर ले गया और आरोप है कि उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट की.
स्पा कर्मचारियों को जेल भिजवाने की धमकी देते हुए पवन अपने साथी के साथ वहां से भाग गया. स्पा सेंटर के कर्मचारी ने सेक्टर-20 के थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को किया गया गिरफ्तार- एडिशनल डीसीपी इस घटना को लेकर नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा, "गाजियाबाद के नंद ग्राम में रहने वाले आरोपी पवन को स्पा कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने दोस्त राजेंद्र तोमर के साथ नोएडा के सेक्टर-18 में एलाइट स्पा में मसाज थेरेपी लेने आया था."
अधिकारी ने आगे बताया, "कुछ देर बाद आरोपी पवन ने स्पा सेंटर के स्टाफ की सर्विस पर आपत्ति जताई. आरोपी पवन कुछ अनावश्यक डिमांड भी कर रहा था, जिसे स्टाफ ने मानने से इनकार कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई. इसके बाद पवन ने वहां मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट की और जेल भिजवाने की धमकी दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है."

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










