
स्पाई कैमरा से महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाता था पायलट, दिल्ली पुलिस ने दबोचा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने प्राइवेट एयरलाइन के एक पायलट को महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी आगरा के सिविल लाइन्स का निवासी है और लाइटर जैसे स्पाई कैमरे से मॉल और बाजार जैसी सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की वीडियो छिपकर रिकॉर्ड करता था.
दिल्ली पुलिस ने प्राइवेट एयरलाइन के एक पायलट को महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पायलट के पास से छोटा स्पाई कैमरा भी मिला है, जो कि लाइटर की तरह दिखता है. पायलट की पहचान 31 साल के मोहित प्रियदर्शी के तौर पर हुई है. वह आगरा के सिविल लाइन्स का रहने वाला है.
आरोपी पायलट स्पाई (खुफिया) कैमरे के ज़रिए मॉल, मार्केट जैसी सार्वजनिक जगहों पर घुमता था और वीडियो को रिकॉर्ड किया करता था. लेकिन, 30 अगस्त को दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में उसे ऐसा करना भारी पड़ गया.
दिल्ली के किशनगढ़ में जब वह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था तो एक महिला को उसपर संदेह हुआ. बाद में महिला ने किशनगढ़ थाने में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने देखा कि एक अज्ञात पुरुष बिना उनकी अनुमति के छिपे कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था. यह कैमरा लाइटर के आकार वाला था.
कार्रवाई और गिरफ्तारी
जैसे ही पुलिस को इस बारे में शिकायत मिली तो तत्परता दिखाई गई और एसएचओ/किशनगढ़ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. इस टीम में SI दिव्या यादव, HC योगेश, HC श्यामसुंदर, Ct. मोहन और Ct. विकास शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-पंजाब से कश्मीर तक पानी-पानी... देश में 24 नदियां-50 डैम बाढ़ के सेंसिटिव जोन में

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








