
स्पाइसजेट एयरवेज के टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया यात्री, कोच्चि में लैंड होने के बाद एक्शन
AajTak
केरल के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति ने फ्लाइट में सफर करते समय टॉयलेट में छिपकर स्मोकिंग की. इस दौरान केबिन क्रू ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद कोच्चि में फ्लाइट लैंड हुई तो आरोपी को एयरपोर्ट अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
केरल के 62 साल के व्यक्ति ने विमान के टॉयलेट में उड़ान के दौरान स्मोकिंग की. यह फ्लाइट जब कोच्चि हवाईअड्डे पर लैंड हुई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने निजी एयरलाइन के टॉयलेट में स्मोकिंग की थी. उस पर कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, त्रिशूर निवासी सुकुमारन निजी एयरलाइन से यात्रा कर रहे थे. इस दौरान देखा गया कि फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकल रहा है. आनन-फानन में क्रू ने जांच की तो पता चला कि सुकुमारन ने टॉयलेट में स्मोकिंग की है. इसके बाद जब फ्लाइट कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो एयरलाइन की तरफ से सुकुमारन पर विमान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया.
पुलिस का कहना है कि यह मामला 29 जनवरी को दर्ज किया गया था. पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केरल के रहने वाले 62 वर्षीय सुकुमारन को गिरफ्तार कर लिया. सुकुमारन को जमानत पर छोड़ दिया गया है. आरोप है कि सुकुमारन ने एयरवेज के टॉयलेट के भीतर उड़ान के दौरान में स्मोकिंग की. केबिन क्रू ने सुकुमारन को पकड़कर हवाई अड्डे के अधिकारियों को सौंप दिया था.
पहले भी सामने आ चुके हैं फ्लाइट में बवाल होने के केस
बता दें कि इससे पहले भी फ्लाइट में बवाल होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. 26 नवंबर 2022 को न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था.
इस मामले में पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था. घटना के 42 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था. मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, इसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अरेस्ट किया था.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









