
‘स्पाइनल मस्कुलर की दवा को कस्टम ड्यूटी से छूट’, राज्यसभा में बोलीं वित्त मंत्री
AajTak
राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने देश में स्पाइनल मस्कुलर बीमारी की दवा का दाम 23 करोड़ रुपये पड़ने की बात कही. इसमें 7 करोड़ रुपये सिर्फ कर लगने का आकलन पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आज इस पर स्पष्टीकरण दिया...
राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने देश में स्पाइनल मस्कुलर बीमारी की दवा का दाम 23 करोड़ रुपये पड़ने की बात कही. इसमें 7 करोड़ रुपये सिर्फ कर लगने का आकलन पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आज इस पर स्पष्टीकरण दिया ‘जीवन रक्षक दवाओं को कर से छूट’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि विवेक तन्खा ने स्पाइनल मस्कुलर बीमारी की दवा की कीमत 16 करोड़ रुपये और इस पर 7 करोड़ रुपये कर होने की बात कही. लेकिन वह सदन को ये बात बताना चाहती हैं कि उनका कर के लिए किया गया आकलन उचित नहीं है. उन्होंने सदन को जानकारी दी कि देश में कोई भी जीवन रक्षक दवा जो व्यक्तिगत उपयोग के लिए विदेशों से आयात की जाती है. उसे बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट प्राप्त है. ये छूट या तो बिना किसी शर्त के या स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक या राज्यों के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की ओर से तय की गई दवाओं पर दी जाती है. ऐसे में स्पाइनल मस्कुलर बीमारी की दवा निजी उपयोग के लिए आयात करने पर कर से छूट की श्रेणी में आती है.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








