
स्नाइपर राइफल, मोर्टार, हैंड ग्रेनेड और बम... मणिपुर में सेना ने बरामद किए जंग के खौफनाक हथियार
AajTak
पिछले कुछ दिनों में मणिपुर के कई जिलों में हिंसा फिर से भड़क उठी है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता की. जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी.
मणिपुर में हिंसा का एक नया दौर शुरू हो गया है और राज्य के कई जिलों में हमले हुए हैं जिनमें कुछ लोगों की मौत हुई है. मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई ताजा हिंसा में कम से कम पांच लोग मारे गए. कुछ संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 230 किलोमीटर दूर नुंगचप्पी गांव पर हमला किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए.
पुलिस के मुताबिक, उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई.
बड़ी संख्या में हथियार बरामद
णिपुर में बढ़ते तनाव के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. लोइचिंग रिज, कांगपोकपी जिले से बरामद किए गए हथियारों में एक 7.62 मिमी स्नाइपर राइफल, एक.22 राइफल, एक एसबीबीएल बंदूक, दो 9 मिमी पिस्तौल, एक इम्प्रोवाइज्ड लॉन्ग रेंज मोर्टार (पोम्पी), एक स्टैंड के साथ इम्प्रोवाइज्ड शॉर्ट रेंज मोर्टार, एक वायरलेस सेट बाओफेंग, एक एमके-III ए2 ग्रेनेड, दो एचई -36 हैंड ग्रेनेड, एक डब्ल्यूपी ग्रेनेड,दो स्टन शैल, 14 लाइव गोला बारूद राउंड, दो शॉर्ट रेंज मोर्टार बम, दो लॉन्ग रेंज मोर्टार बम शामिल हैं.
ड्रोन रोधी सिस्टम्स की तैनाती हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय बलों ने राज्य के सीमांत क्षेत्रों में कुछ ड्रोन रोधी सिस्टम्स तैनात की हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरनाक ड्रोन को रोका जा सके. सीआरपीएफ ने भी एक ड्रोन रोधी प्रणाली का परीक्षण किया है और इसे राज्य में तैनात बल को प्रदान किया गया है. सीआरपीएफ द्वारा जल्द ही कुछ और ड्रोन रोधी बंदूकें राज्य में लाई जा रही हैं. वहीं राज्य पुलिस ने भी अपने सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और ड्रोन से होने वाले खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ड्रोन रोधी प्रणाली की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: एक बार फिर सुलग रहा मणिपुर! हिंसा के बाद कोओर्डिनेटिंग कमेटी का सशस्त्र बलों को अल्टीमेटम

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










