
स्टेशन पर लाइन में लगने की झंझट खत्म! WhatsApp से बुक कर सकेंगे मेट्रो टिकट, जानें तरीका
AajTak
Namma Metro App: बेंगलुरु में मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. बेंगलुरु मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप के जरिए ट्रेन टिकट की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बेंगलुरु मेट्रो के इस कदम से यात्रियों को अब टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.
बेंगलुरु में मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब बेंगलुरु में मेट्रो से सफर करने के लिए लोग व्हाट्सएप के जरिए टिकट खरीद पाएंगे. साथ ही वो अपने मेट्रो ट्रैवेल पास को भी व्हाट्सएप के जरिए रिचार्ज कर पाएंगे. बेंगलुरु मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप के साथ मिलकर ये कदम उठाया है.
बता दें, व्हाट्सएप और BMRCL ने आज 1 नवंबर से 'नम्मा मेट्रो' की व्हाट्सएप चैटबॉट-आधारित क्यूआर टिकटिंग सेवा शुरू कर दी है. चैटबॉट व्हाट्सएप पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) संचालित भुगतान के साथ एकीकृत है और 'नम्मा मेट्रो' यात्रियों को टिकट खरीदने और कार्ड को रिचार्ज करने की सुविधा व्हाट्सएप पर मिल जाएगी.
BMRCL ने दावा किया कि यह व्हाट्सएप पर एंड-टू-एंड क्यूआर टिकटिंग सेवा शुरू करने वाली वैश्विक स्तर पर पहली ट्रांजिट सेवा है. इस नई सेवा की शुरुआत के साथ ही यात्री नम्मा मेट्रो मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. आप प्ले स्टोर से नम्मा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद ऐप में खुद को रजिस्टर करा लें.
कैसे होगी व्हाट्सएप पर टिकट बुकिंग? इस सेवा का उपयोग करने के लिए, यात्रियों को BMRCL के आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबाट नंबर 81055 56677 पर 'Hi' भेजना होगा और विभिन्न विकल्पों में से चुनना होगा, जैसे कि मेट्रो यात्रा पास को रिचार्ज करना और व्हाट्सएप पर भुगतान का उपयोग करके एकल यात्रा टिकट खरीदना. ये चैटबॉट यात्रियों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन, ट्रेन की टाइमिंग जैसी और जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. उपयोगकर्ताओं को अपने UPI पिन का उपयोग करके लेनदेन को प्रमाणित करके व्हाट्सएप पर भुगतान का उपयोग करने का विकल्प दिया जाएगा.
अगर आपने टिकट खरीद लिया है और आप उस दिन यात्रा नहीं कर रहे हैं तो आप टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं. टिकट कैंसिल करने पर आपको रिफंड भी मिल जाएगा. BMRCL द्वारा QR से टिकट बुकिंग पर आपको 5 प्रतिशत का डिसकाउंट भी दिया जाएगा.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








