
'स्टार प्रचारक की लिस्ट में था थरूर का नाम...' कांग्रेस ने नीलांबूर उपचुनाव प्रचार में नहीं बुलाने के दावे को नकारा
AajTak
केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने साफ किया कि शशि थरूर का नाम नीलांबूर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था. उन्होंने कहा, हमने यह सूची आधिकारिक रूप से जारी की थी और चुनाव आयोग को सौंपी भी थी.
केरल की नीलांबूर सीट पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और शशि थरूर के बीच शुक्रवार को भी बयानबाजी जारी रही. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने थरूर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया.
सनी जोसेफ ने साफ किया कि शशि थरूर का नाम नीलांबूर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था. उन्होंने कहा, हमने यह सूची आधिकारिक रूप से जारी की थी और चुनाव आयोग को सौंपी भी थी. इस सूची में शशि थरूर का नाम भी था. हालांकि, वे ज्यादातर समय विदेश में थे, फिर दिल्ली में रहे. मुझे नहीं लगता कि वे केरल आए भी थे. इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है.
उन्होंने यह भी कहा कि बाकी सभी नेता आए और चुनाव प्रचार में सहयोग दिया, सिर्फ एके एंटनी को छोड़कर. जोसेफ ने रमेश चेन्निथला और कोडिकुन्निल सुरेश जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम गिनाए और बताया कि उन्होंने उम्मीदवार आर्यादन शौकत के समर्थन में प्रचार किया.
जोसेफ की यह प्रतिक्रिया एक दिन बाद आई, जब तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद शशि थरूर ने मीडिया से कहा था कि पार्टी ने उन्हें नीलांबूर उपचुनाव प्रचार के लिए बुलाया ही नहीं.
'लेकिन कोई बात नहीं...'
थरूर ने कहा था, पार्टी ने मुझे आमंत्रित नहीं किया, लेकिन कोई बात नहीं. उन्होंने यह भी बताया कि प्रचार के अधिकांश समय वे आधिकारिक राजनयिक दौरे पर विदेश में थे.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








