
स्कॉर्पियो पर धार्मिक झंडा लगाकर रेकी, बड़ी वारदात की प्लानिंग... अयोध्या से गिरफ्तार 3 संदिग्धों ने उगले राज
AajTak
शंकर लाल राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर है और उस पर कई मामले दर्ज हैं. वो कनाडा में बैठे कई गैंगस्टर से संपर्क में था जो खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े हुए हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए आरोपी स्कार्पियो में श्रीराम का झंडा लगकर अयोध्या की रेकी कर रहे थे. तीनों आतंकी 22 जनवरी को बड़ी वारदात देने की फिराक में थे.
अयोध्या से यूपी एटीएस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके संबंध खालिस्तानी आतंकी संगठनों से हैं. तीनों राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार हुए आरोपी के नाम शंकर लाल, अजीत कुमार, प्रदीप पुनिया है. तीनों अपनी गाड़ी में श्रीराम का झंडा लगकर अयोध्या की रेकी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपी शंकरलाल ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है.
शंकर लाल कनाडा में मौजूद खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर उर्फ लांडा से संपर्क में था. हरमिंदर ने शंकर से कहा था कि खालिस्तानी आतंकी गुरुपत्वन्त ने अयोध्या की रेकी करने को कहा है. साथ ही अयोध्या का नक्शा भी भेजने का आदेश भी दिया गया था. कनाडा में मौजूद हरमिंदर उर्फ लांडा के कहने पर तीनों अयोध्या पहुंचे थे.
Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला से है कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक शंकर लाल राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर है और उस पर कई मामले दर्ज हैं. वो कनाडा में बैठे कई गैंगस्टर से संपर्क में था जो खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े हुए हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए आरोपी स्कार्पियो में श्रीराम का झंडा लगकर अयोध्या की रेकी कर रहे थे.
आरोपियों के अयोध्या से पकड़े जाने के कुछ देर बाद सिख फॉर जस्टिस के चीफ आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक ऑडियो जारी कर आरोपियों का समर्थन भी किया था. अब यूपी एटीएस सिख फॉर जस्टिस से कनेक्शन की जांच भी शुरू की.
22 जनवरी को बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










