
स्कॉटलैंड: भूत का ऐसा खौफ, एक फ्लैट की कीमत में बिक रहा पूरा गांव
AajTak
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका रहस्य समझना बेहद ही मुश्किल है. कुछ बातों ने इन जगहों को इतना डरावना बना दिया, ये हमेशा चर्चा में रही.
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका रहस्य समझना बेहद ही मुश्किल है. कुछ बातों ने इन जगहों को इतना डरावना बना दिया, ये हमेशा चर्चा में रही. ऐसी ही कहानी है. एक प्राचीन स्कॉटिश गांव की. प्रेतवाधित कहा जाने वाला ये गांव अब करोड़ों रुपये मेंम बिकने के लिए तैयार है. इसकी कीमत भी तय कर दी गई है. गांव खरीदने वाले को कुछ अतरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी. (फोटो/Getty images) यह प्राचीन स्कॉटिश गांव 173000 अमेरिकी डॉलर (करीब एक करोड़ 28 लाख रुपये) में खरीदा जा सकता है. दिलचस्प बात ये है कि स्कॉटलैंड के कई शहर में एक फ्लैट की कीमत भी इतनी या इससे अधिक होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओल्ड विलेज ऑफ लॉर्स पर्थशायर में लोच ताई के तट पर स्थित है और 3.31 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. इस गांव के साथ आपको प्राइवेट बीच मिलेगा साथ ही मछलियां पकड़ने का अधिकार भी, लेकिन पैसों के अलावा आपको भूत से निपटने के लिए भी तैयार रहना होगा. (फोटो/Getty images) ओल्ड विलेज में 17 वीं शताब्दी के खंडहर हैं. कहा जाता है कि हाउस ऑफ लॉयर्स एक ऐसा स्थल हैं, जहां लेडी ऑफ लॉर्स का घर था. माना जाता है कि लेडी ऑफ लॉर्स की आत्मा आज भी गांव में भटकती है. (फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










