
'छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ...', दिल्ली के रेस्टोरेंट का अनोखा दावा, पोस्टर वायरल
AajTak
अकसर लोग हेल्दी रहने की महीने भर की कोशिश के बाद टेस्टी खाने के आगे सब्र खो देते हैं. ऐसे लोगों को लिए दिल्ली की एक दुकान पर लगा पोस्टर खूब ध्यान खींच रहा है.
कहते हैं कि दुबला पतला और स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ हेल्दी खाना खाने की जरूरत होती है. कम से कम से तेल मसाला और अच्छा लाइफस्टाइल बहुत मायने रखता है. लेकिन खाने पीने के शौकीनों को इन बातों का फर्क नहीं पड़ता. वहीं कुछ लोग हेल्दी रहने की महीने भर की कोशिश के बाद टेस्टी खाने के आगे सब्र खो देते हैं. ऐसे लोगों को लिए दिल्ली की एक दुकान पर लगा पोस्टर खूब ध्यान खींच रहा है.
ये दुकान है दिल्ली में गोपाल जी के छोले भटूरे की. छोले भटूरे ऐसी चीज है जो कैलोरी से भरपूर मानी जाती है. ऐसे में अजीब बात ये है कि दुकान पर लिखा है- 'छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ, बीमारी भगाओ'. अब भला ये कैसे संभव है. दरअसल Aditya Worah नाम का ट्विटर यूजर ने इसकी तस्वीर पोस्ट की है.
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ये बस दिल्ली में ही देखने को मिल सकता है कि 'छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ, बीमारी भगाओ'. उनकी पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई और इंटरनेट यूजर्स ने इसपर कमेंट्स का अंबार लगा दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, इनमें से कोई भी वाक्य आपस में जुड़ा हुआ नहीं है, लिखा है- छोले भटूरे खाओ और वजन घटाओ. एक अन्य ने लिखा- गजब, अब कई ब्रैंड किसी भी चीज को 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक बताकर बाजार में उतर रहे हैं जबकि इस तरह का खाना हर मायने में रिस्की है. एक यूजर ने लिखा- ये सचमुच कोई ऑफर है तो सबूत दीजिए नहीं तो ऐसी मार्केटिंग न कीजिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










