
शादी के दिन आया बॉस का ऐसा मैसेज, पढ़कर हिल गई दुल्हन, कहा- अटक गई थी सांसें
AajTak
हाल में एक लड़की ने 'The Ben Askins Show' पर बताया कि कैसे उसकी शादी के दिन ही उसके बॉस की ओर से आए एक मैसेज ने उसका पूरा दिन बर्बाद कर दिया. दफ्तर के एक मैसेज से महिला अचानक दुखी हो गई.
ऑफिस से बेवक्त पर आया कोई मेल या मैसेज अकसर मूड और माहौल खराब कर देता है. वहीं अगर ऐसा कुछ किसी कर्मचारी के शादी के दिन हो जाए तो और भी बुरा अहसास होगा. हाल में एक लड़की ने 'The Ben Askins Show' पर बताया कि कैसे उसकी शादी के दिन ही उसके बॉस की ओर से आए एक मैसेज ने उसका पूरा दिन बर्बाद कर दिया.
उसने बताया कि जब वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शादी का रिसेप्शन इंज्वाय कर रही थी, तभी उसे उसके बॉस से एक मैसेज मिला- इसे देखकर वह हिल गई. यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली दुल्हन ने यूट्यूबर को बताया कि मेरे बॉस और कलीग्स को पता था कि आज मेरी शादी है और बॉस के मैसेज की शुरुआत कुछ इस तरह थी- 'मुझे आशा है कि आपकी शादी का दिन अच्छा गुजरेगा और आपने अच्छा समय बिताया होगा.'
इसके आगे उन्होंने लिखा था-'मैं आपको केवल यह बताना चाहता था कि दुर्भाग्य से आपको नौकरी से ले ऑफ किया जा रहा है. आपके पर्सनल ईमेल एड्रेस पर इसका डीटेल भेजा गया है. मुझे वास्तव में खेद है और मैं आपको आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं.' शो के होस्ट यूट्यूबर ने हैरानी जताई और कहा- आपके बॉस ने आपकी शादी के दिन ही ऐसा किया? मैं नहीं जानता कि इसके बारे में क्या कहूं क्योंकि यह सबसे बुरी चीजों में से एक है जो मैंने कभी सुनी है.
इसके बाद लड़की ने डीटेल में बताया कि उसने अपने बॉस का मैसेज कैसे देखा. उसने कहा- 'मैंने रिसेप्शन के दौरान अपना फोन बिल्कुल भी अपने पास नहीं रखा था. जब मैं आराम से बैठ गई तो सोचा कि लोगों के विशेज वाले मैसेज देख लूं. मैंने देखा कि कई लोगों ने मुझे ब्लॉक कर दिया था और (कंपनी के) सभी व्हाट्सएप ग्रुप्स से मुझे से हटा दिया गया था, मैं हैरान थी कि हो क्या रहा है.'
उसने आगे कहा, 'और फिर मैंने मेरे बॉस का मैसेज देखा. मेरे सभी दोस्त मेरे आसपास थे और मेरी सांसें अटक गईं. मैंन तुरंत अपना ईमेल चेक किया. मेल में लिखा था कि मैंने अपने टार्गेट पूरे नहीं किए इसलिए मुझे निकाला जा रहा है. महिला ने कहा- मुझे बहुत गुस्सा आया. मुझे लगता है कि मेरी एबसेंस में ऐसा करना कायरतपूर्ण था. वो ये मुझसे मिलने के बाद भी कर सकते थे.ये बुरा था. मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने की बजाय नौकरी ढूंढने में जुट गई.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










