
Apple WWDC 2024 Keynote: इस दिन होगा ऐपल का बड़ा इवेंट, AI से iOS 18 तक होंगे कई बड़े ऐलान
AajTak
Apple WWDC 2024 keynote date: ऐपल ने अपकमिंग इवेंट की डिटेल्स शेयर कर दी है. कंपनी ने WWDC 2024 की टाइमिंग कन्फर्म कर दी है. ये इवेंट अगले महीने की 10 तारीख को शुरू होगा. कंपनी ने इवेंट का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है. इस इवेंट में AI को लेकर कई बड़े ऐलान हो सकते हैं. इसके अलावा कंपनी iOS 18 और दूसरे अपडेट्स की डिटेल्स देगी.
Apple WWDC 2024 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ये इवेंट अगले महीने की शुरुआत में होगा. कंपनी ने इस इवेंट की तारीख और समय को कन्फर्म कर दिया है. ये कंपनी के बड़े इवेंट्स में से एक होगा. Apple WWDC 2024 इवेंट में डेवलपर्स और दूसरे लोगों को कंपनी के नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स के बारे में जानकारी मिलेगी.
कयास हैं कि कंपनी इस बार iOS अपडेट के साथ AI फीचर्स का ऐलान कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक AI को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है. कंपनी के CEO Tim Cook कई बार ऐपल WWDC 2024 के प्लान्स को लेकर हिंट जरूर दे चुके हैं. आइए जानते हैं इस इवेंट में क्या कुछ खास होगा.
ऐपल का ये इवेंट 10 जून को शुरू होगा और 14 जून तक चलेगा. इसका मुख्य कीनोट इवेंट 10 जून यानी सोमवार को होगा. भारत में ये इवेंट रात 10.30 बजे शुरू होगा. इसे आप कंपनी की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने एक बार फिर Apple को किया कॉपी, भारत में ला रहा नया स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास
आप इस इवेंट को ऐपल के इवेंट पेज पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा आप Apple YouTube पेज पर भी इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग देख सकते हैं. कंपनी की वेबसाइट पर इस इवेंट का पेज लाइव हो गया है.
Apple WWDC 2024 कीनोट में iOS 18, iPad 18, watchOS अपडेट और macOS का लेटेस्ट वर्जन को इंट्रोड्यूस किया जा सकता है. इसके अलावा Apple इसमें AI को लेकर भी ऐलान कर सकता है. ये पहला मौका होगा जब Apple इस टॉपिक पर बात करेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी GenAI के अपने वर्जन पर काम कर रहा है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









