
UP बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम का glow-up वीडियो आया सामने, चेहरे पर बालों के लिए हुई थी ट्रोल
AajTak
प्राची का कहना है कि वो अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देती आई हैं. उनका ध्यान कभी इन सब चीजों पर गया ही नहीं. न ही उनके सहपाठियों और शिक्षकों ने उन्हें ऐसा कुछ अहसास कराया. लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है.
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम को आज पूरा देश जानता है. जिस लड़की ने लाखों बच्चों में टॉप किया, उसकी तारीफ कम हुई और ट्रोल ज्यादा किया गया. चेहरे पर बाल होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने सभी हदें पार करते हुए प्राची के लिए जाने क्या कुछ नहीं कहा. हालांकि प्राची का कहना है कि वो अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देती आई हैं. उनका ध्यान कभी इन सब चीजों पर गया ही नहीं. न ही उनके सहपाठियों और शिक्षकों ने उन्हें ऐसा कुछ अहसास कराया. लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है.
अपने इस ग्लो-अप वीडियो के जरिए प्राची ने लोगों के साथ एक मैसेज शेयर किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर anishbhagatt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो में इन्फ्लुएंसर अनीश भगत ने प्राची को ग्लो-अप दिया. वो सीतापुर के महमूदाबाद स्थित प्राची के घर पहुंचे थे. वीडियो के शुरुआत में अनीश कहते हैं, 'आज, मैं उनसे मिलने महमूदाबाद जा रहा हूं, जिन पर हम सभी को गर्व होना चाहिए. उन्होंने 55 लाख स्टूडेंट्स में बोर्ड में टॉप किया है. वो हैं प्राची निगम.'
अनीश प्राची के घर पहुंचने के बाद उन्हें फूल देते हैं. फिर वो कहते हैं, 'हालांकि, अधिकतर लोगों का ध्यान केवल इस पर ही था कि वो कैसी दिखती हैं. तारीफ के बजाय, उन्हें पूरे देश में परेशान किया गया. अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन में इसका अनुभव क्यों करना पड़ता है? इसलिए, मैंने उन्हें एक ग्लो-अप देने का फैसला किया, जिसे देखना पूरा देश डिजर्व करता है.' इसके बाद अनीश प्राची को मसकारा, परफ्लूम और नेल पेंट लगाते हैं. वो चोटी खोलकर उनके बालों की स्टाइलिंग करते हैं.
इसके बाद प्राची कहती हैं, 'प्रिय महिलाओं, कभी भी ऐसी चीज को ठीक करने का प्रयास न करें, जो कभी टूटी ही न हो.' वहीं वीडियो के कैप्शन में अनीश भगत ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इससे ट्रोल्स हमेशा के लिए चुप हो जाएंगे. ये उन सभी के लिए है, जिन्हें इनसिक्योरिटीज हैं और ग्लो-अप का इंतजार कर रहे हैं. आप सभी अपने साथ थोड़ा बेहतर व्यवहार करना डिजर्व करते हैं. अपने साथ अधिक कठोर न बनें.'

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










