
स्कूल बस से उतरी बच्ची, ड्राइवर ने लगा दिया बैक गियर, चपेट में आने से 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
AajTak
हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 4 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई. हयातनगर थाना क्षेत्र के हनुमान हिल्स में एक बच्ची की उसके ही स्कूल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 4 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई. हयातनगर थाना क्षेत्र के हनुमान हिल्स में एक बच्ची की उसके ही स्कूल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई.
बच्ची की दर्दनाक मौत
पीड़ित मासूम बच्ची की पहचान ऋत्विका के रूप में हुई. वह हैदराबाद के ही श्री चैतन्य स्कूल में पढ़ती थी और एलकेजी की छात्रा थी. हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा बस से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थी.
ड्राइवर ने लगा दिया बैक गियर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची रोज की तरह स्कूल के बाद अपने बस स्टॉप पर उतरी और घर की ओर चल पड़ी. ड्राइवर को अंदाजा नहीं लगा कि बच्ची बस से पीछे से जा रही है. उसने बैक गियर लगाया और मासूम बच्ची बस के नीचे आ गई. ऋत्विका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
पहले भी आए ऐसे मामले

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










